पीएम नरेन्द्र मोदी की होगी मंत्री - विधायकों से सीधी बात, 3 घंटे की हाईपावर मीटिंग का क्या एजेंडा?

BHOPAL, MP

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले पीएम मोदी मध्य प्रदेश के 165 विधायकों और 29 सांसदों के साथ राउंड टेबल पर संवाद करेंगे.

पीएम मोदी के मध्य प्रदेश दौरे ने बीजेपी के विधायकों और सांसदों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले पीएम मोदी मध्य प्रदेश के 165 विधायकों और 29 सांसदों के साथ करीब 3 घंटे बिताएंगे. ये पहला मौका होगा जब मध्य प्रदेश के मंत्रियों, विधायक और सांसदों से पीएम सीधी बात करेंगे. संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक केन्द्र की योजनाएं और उनके अमल को लेकर तो चर्चा होगी लेकिन पीएम किसी भी विषय पर विधायकों, सांसदों से सवाल कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के ठीक पहले विधायकों और सांसदों की क्लास लेने जा रहे मोदी इस मीटिंग में केन्द्र की योजनाओं का फीडबैक तो लेंगे ही, मोहन सरकार के एक साल के परफार्मेंस पर भी बात होगी. मंच से नहीं मोदी राउंड टेबल पर पहुंचकर 208 प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे.

PM Modi interact 165 MLAs and 29 MP
मध्य प्रदेश के 165 विधायकों और 29 सांसदों के साथ पीएम मोदी का संवाद

मोदी सर की क्लास के पहले बढ़ी धड़कनें

23 फरवरी की शाम भोपाल आ रहे पीएम मोदी बीजेपी संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा बीजेपी सांसदों, विधायकों के साथ 3 घंटे बिताएंगे. अभी तक बीजेपी की ओर से इस मीटिंग का ऑफिशियल एजेंडा बाहर नहीं आया है. माना ये जा रहा है कि केन्द्र की योजनाओं की मध्य प्रदेश में स्थिति पर पीएम सवाल कर सकते हैं. इसके अलावा मोहन सरकार के एक साल के परफारमेंस का फीड बैक भी लिया जा सकता है.

PM Modi round table Discussion
राउंड टेबल पर संवाद करेंगे पीएम मोदी 
 
'नीचे तक वार्म अप करने की एक्सरसाइज'

वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भटनागर कहते हैं कि "ये कोई पहली बार नहीं है पीएम मोदी इस तरह का प्रयोग बाकी राज्यों में भी करते रहे हैं. जिस तादाद में विधायक, मंत्री और सांसद बुलाए गए हैं. असल में पीएम मोदी की मौजदूगी में 3 घंटे बिताने का मौका ही किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए अविस्मरणीय अनुभव की तरह है. जाहिर है पार्टी में जन प्रतिनिधियों, संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के जरिए पार्टी को नीचे तक वार्म अप करने की एक्सरसाइज है."

PM Narendra Modi high power meeting
पीएम मोदी की 3 घंटे की हाईपॉवर मीटिंग 
 
'अविस्मरणीय बनेगा ये दिन'

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि "मध्यप्रदेश के इतिहास में ये दिन अविस्मरणीय बनेगा. ये पहली बार है कि मध्य प्रदेश के विधायक, मंत्री और सांसदों को पीएम मोदी की उपस्थिति का सौभाग्य मिलेगा.

भाषण नहीं पीएम मोदी ऐसे करेंगे संवाद

पीएम मोदी का विधायकों, मंत्रियों और सांसदों से संवाद का पूरा शेड्यूल 3 घंटे का है. शाम 5 बजे बजे मिंटो हॉल पहुंचेंगे. पीएम मोदी यहां बीजेपी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे सभागार में पहुंचेंगे. जहां सबसे पहले प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा 5 मिनट का स्वागत भाषण देंगे. इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी संवाद करेंगे. व्यवस्था इस तरह कि पीएम राउंड टेबल पर जाकर एक-एक विधायक, मंत्री और सांसद से बातचीत कर सकते हैं. करीब 2 से ढाई घंटे के इस संवाद के बाद पीएम मोदी के साथ सभी 208 सदस्य डिनर करेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पीएम नरेन्द्र मोदी की होगी मंत्री - विधायकों से सीधी बात, 3 घंटे की हाईपावर मीटिंग का क्या एजेंडा?

BHOPAL, MP

पीएम मोदी के मध्य प्रदेश दौरे ने बीजेपी के विधायकों और सांसदों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले पीएम मोदी मध्य प्रदेश के 165 विधायकों और 29 सांसदों के साथ करीब 3 घंटे बिताएंगे. ये पहला मौका होगा जब मध्य प्रदेश के मंत्रियों, विधायक और सांसदों से पीएम सीधी बात करेंगे. संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक केन्द्र की योजनाएं और उनके अमल को लेकर तो चर्चा होगी लेकिन पीएम किसी भी विषय पर विधायकों, सांसदों से सवाल कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के ठीक पहले विधायकों और सांसदों की क्लास लेने जा रहे मोदी इस मीटिंग में केन्द्र की योजनाओं का फीडबैक तो लेंगे ही, मोहन सरकार के एक साल के परफार्मेंस पर भी बात होगी. मंच से नहीं मोदी राउंड टेबल पर पहुंचकर 208 प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे.

PM Modi interact 165 MLAs and 29 MP
मध्य प्रदेश के 165 विधायकों और 29 सांसदों के साथ पीएम मोदी का संवाद

मोदी सर की क्लास के पहले बढ़ी धड़कनें

23 फरवरी की शाम भोपाल आ रहे पीएम मोदी बीजेपी संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा बीजेपी सांसदों, विधायकों के साथ 3 घंटे बिताएंगे. अभी तक बीजेपी की ओर से इस मीटिंग का ऑफिशियल एजेंडा बाहर नहीं आया है. माना ये जा रहा है कि केन्द्र की योजनाओं की मध्य प्रदेश में स्थिति पर पीएम सवाल कर सकते हैं. इसके अलावा मोहन सरकार के एक साल के परफारमेंस का फीड बैक भी लिया जा सकता है.

PM Modi round table Discussion
राउंड टेबल पर संवाद करेंगे पीएम मोदी 
 
'नीचे तक वार्म अप करने की एक्सरसाइज'

वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भटनागर कहते हैं कि "ये कोई पहली बार नहीं है पीएम मोदी इस तरह का प्रयोग बाकी राज्यों में भी करते रहे हैं. जिस तादाद में विधायक, मंत्री और सांसद बुलाए गए हैं. असल में पीएम मोदी की मौजदूगी में 3 घंटे बिताने का मौका ही किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए अविस्मरणीय अनुभव की तरह है. जाहिर है पार्टी में जन प्रतिनिधियों, संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के जरिए पार्टी को नीचे तक वार्म अप करने की एक्सरसाइज है."

PM Narendra Modi high power meeting
पीएम मोदी की 3 घंटे की हाईपॉवर मीटिंग 
 
'अविस्मरणीय बनेगा ये दिन'

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि "मध्यप्रदेश के इतिहास में ये दिन अविस्मरणीय बनेगा. ये पहली बार है कि मध्य प्रदेश के विधायक, मंत्री और सांसदों को पीएम मोदी की उपस्थिति का सौभाग्य मिलेगा.

भाषण नहीं पीएम मोदी ऐसे करेंगे संवाद

पीएम मोदी का विधायकों, मंत्रियों और सांसदों से संवाद का पूरा शेड्यूल 3 घंटे का है. शाम 5 बजे बजे मिंटो हॉल पहुंचेंगे. पीएम मोदी यहां बीजेपी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे सभागार में पहुंचेंगे. जहां सबसे पहले प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा 5 मिनट का स्वागत भाषण देंगे. इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी संवाद करेंगे. व्यवस्था इस तरह कि पीएम राउंड टेबल पर जाकर एक-एक विधायक, मंत्री और सांसद से बातचीत कर सकते हैं. करीब 2 से ढाई घंटे के इस संवाद के बाद पीएम मोदी के साथ सभी 208 सदस्य डिनर करेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-narendra-modis-minister-to-be-minister-what-is/article-11340

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.