- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मप्र की 'धनतेरस', नीमच-मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेज का PM पीएम ने वर्चुअली किया लोकार्पण
मप्र की 'धनतेरस', नीमच-मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेज का PM पीएम ने वर्चुअली किया लोकार्पण
BHOPAL, MP
By दैनिक जागरण
On
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार यानी धनतेरस को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण किया है। मोदी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) पहुंचे और देशभर में हो रहे मेडिकल विस्तार कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।
मध्य प्रदेश की धनतेरस अलग अंदाज में मनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली रूप से जुड़कर राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज लोकार्पित कर दिए हैं। प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। नीमच में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गति से प्रदेश के जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किए जा रहे हैं, शीघ्र ही हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी दो वर्ष में लगभग 25 हजार पदों को भरने की कार्य-योजना है।
प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 200-250 एकड़ के क्षेत्र में मेडिकल पार्क विकसित होंगे, जिससे विभिन्न सुपर स्पेशिएलिटी सेवाएं आमजन को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश के कुल 346 सामुदायिक केन्द्रों को एफ.आर. यू. में उन्नत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। समस्त जनजातीय बहुल जिलों में सिकल सेल एनीमिया की जांच की जा रही है।
एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 2,425 होंगी
बता दें नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने तीनों मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटों की मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में सरकारी एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़कर 2,425 हो जाएगी। साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर मंदसौर में आयोजित नव आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां वे नए आयुर्वेद चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अलग-अलग जिलों में अस्पतालों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी इस अवसर पर किया जाएगा। अलग-अलग जिलों से जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगी सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर धार जिले में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय समाज की संस्कृति और योगदान को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2024 By दैनिक जागरण
मप्र की 'धनतेरस', नीमच-मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेज का PM पीएम ने वर्चुअली किया लोकार्पण
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश की धनतेरस अलग अंदाज में मनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली रूप से जुड़कर राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज लोकार्पित कर दिए हैं। प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। नीमच में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गति से प्रदेश के जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किए जा रहे हैं, शीघ्र ही हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी दो वर्ष में लगभग 25 हजार पदों को भरने की कार्य-योजना है।
प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 200-250 एकड़ के क्षेत्र में मेडिकल पार्क विकसित होंगे, जिससे विभिन्न सुपर स्पेशिएलिटी सेवाएं आमजन को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश के कुल 346 सामुदायिक केन्द्रों को एफ.आर. यू. में उन्नत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। समस्त जनजातीय बहुल जिलों में सिकल सेल एनीमिया की जांच की जा रही है।
एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 2,425 होंगी
बता दें नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने तीनों मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटों की मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में सरकारी एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़कर 2,425 हो जाएगी। साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर मंदसौर में आयोजित नव आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां वे नए आयुर्वेद चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अलग-अलग जिलों में अस्पतालों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी इस अवसर पर किया जाएगा। अलग-अलग जिलों से जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगी सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर धार जिले में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय समाज की संस्कृति और योगदान को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pm-virtually-inaugurated-madhya-pradeshs-dhanteras-neemuch-mandsaur-and-seoni-medical/article-2323
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.