महिलाओं के महासम्मेलन से पीएम का बड़ा संदेश आज: मेट्रो और एयरपोर्ट की सौगात भी देंगे

BHOPAL, MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह महिला सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला बड़ा आयोजन है, जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया है।

भाजपा का दावा है कि इस सम्मेलन में लगभग दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। सम्मेलन की पूरी जिम्मेदारी भी भाजपा ने महिलाओं को ही सौंपी है। इस दौरान पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ सशक्त संदेश दे सकते हैं। इसके साथ ही वे मध्यप्रदेश की पहली मेट्रो रेल और सतना तथा दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।

पीएम मोदी की यात्रा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और सुबह 10:50 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। तत्पश्चात 11 बजे जंबूरी मैदान में महिला महासम्मेलन में शामिल होंगे, जहां वे करीब 12:45 बजे प्रस्थान करेंगे।

दतिया एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी महिला पायलट

प्रधानमंत्री मोदी इंदौर को मेट्रो रेल सेवा देंगे, जबकि विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्रों को नए एयरपोर्ट की सौगात देंगे। इंदौर में केंद्रीय शहरी कार्य एवं आवास राज्यमंत्री तोखन साहू और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
दतिया एयरपोर्ट के उद्घाटन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एस. राममोहन नायडू और प्रभारी मंत्री एडिल सिंह कंसाना मौजूद रहेंगे। यहां से पहली उड़ान महिला पायलट द्वारा संचालित की जाएगी। सतना एयरपोर्ट के उद्घाटन में राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी करेंगी खास महिलाओं से संवाद

पीएम मोदी सम्मेलन में चुनिंदा महिलाओं से संवाद भी करेंगे। इनमें खंडवा जिले के रेवापुर गांव की 'ड्रोन दीदी' कविता चौहान भी शामिल हो सकती हैं। कविता, जो मंत्री विजय शाह के क्षेत्र की रहने वाली हैं, अपने ड्रोन संचालन के अनुभव और सफलता की कहानी पीएम को सुना सकेंगी।
कविता चौहान ने ड्रोन प्रशिक्षण के बाद करीब 5.81 लाख रुपए कमाए हैं और सालाना लगभग 7 लाख रुपए की कमाई करती हैं। उन्होंने 1900 से अधिक एकड़ कृषि भूमि में ड्रोन स्प्रे का कार्य किया है।

मंच पर मौजूद रहेंगे महिला मंत्री और वरिष्ठ नेता

पीएम मोदी के साथ मंच पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल सहित महिला मंत्री संपतिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह और भोपाल महापौर मालती राय मौजूद रहेंगी।

देवी अहिल्याबाई पर आधारित शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित होगी

महिला सम्मेलन में देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिसमें उनकी चुनौतियों, मंदिरों के पुनर्निर्माण तथा सुशासन के लिए उनके योगदान को दर्शाया गया है।

महिलाओं के हाथों में पूरी व्यवस्था

सम्मेलन की व्यवस्थाएं पूरी तरह महिलाओं के हाथों में सौंपी गई हैं। भोपाल की 1550 महिला कार्यकर्ता भोजन, ट्रैफिक, मंच संचालन, ग्रीन रूम आदि 14 प्रमुख व्यवस्थाओं को संभालेंगी।

सिंदूरी साड़ी और विविध पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं

सम्मेलन में कुछ महिलाएं सिंदूरी साड़ी पहनेंगी, तो कुछ महेश्वरी साड़ी में, वहीं कुछ महिला कार्यकर्ता सेना जैसी वर्दी में नजर आएंगी। कार्यक्रम में राजपूती, मराठी और आदिवासी परिधान में महिलाएं भी शामिल होंगी।

पीएम मोदी को सिंदूर का पौधा भेंट करेंगी चार महिलाएं

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है जिसमें पीएम मोदी को गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली चार महिलाओं द्वारा सिंदूर का पौधा भेंट किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

महिलाओं के महासम्मेलन से पीएम का बड़ा संदेश आज: मेट्रो और एयरपोर्ट की सौगात भी देंगे

BHOPAL, MP

यह महिला सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला बड़ा आयोजन है, जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया है।

भाजपा का दावा है कि इस सम्मेलन में लगभग दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। सम्मेलन की पूरी जिम्मेदारी भी भाजपा ने महिलाओं को ही सौंपी है। इस दौरान पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ सशक्त संदेश दे सकते हैं। इसके साथ ही वे मध्यप्रदेश की पहली मेट्रो रेल और सतना तथा दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।

पीएम मोदी की यात्रा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और सुबह 10:50 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। तत्पश्चात 11 बजे जंबूरी मैदान में महिला महासम्मेलन में शामिल होंगे, जहां वे करीब 12:45 बजे प्रस्थान करेंगे।

दतिया एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी महिला पायलट

प्रधानमंत्री मोदी इंदौर को मेट्रो रेल सेवा देंगे, जबकि विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्रों को नए एयरपोर्ट की सौगात देंगे। इंदौर में केंद्रीय शहरी कार्य एवं आवास राज्यमंत्री तोखन साहू और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
दतिया एयरपोर्ट के उद्घाटन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एस. राममोहन नायडू और प्रभारी मंत्री एडिल सिंह कंसाना मौजूद रहेंगे। यहां से पहली उड़ान महिला पायलट द्वारा संचालित की जाएगी। सतना एयरपोर्ट के उद्घाटन में राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी करेंगी खास महिलाओं से संवाद

पीएम मोदी सम्मेलन में चुनिंदा महिलाओं से संवाद भी करेंगे। इनमें खंडवा जिले के रेवापुर गांव की 'ड्रोन दीदी' कविता चौहान भी शामिल हो सकती हैं। कविता, जो मंत्री विजय शाह के क्षेत्र की रहने वाली हैं, अपने ड्रोन संचालन के अनुभव और सफलता की कहानी पीएम को सुना सकेंगी।
कविता चौहान ने ड्रोन प्रशिक्षण के बाद करीब 5.81 लाख रुपए कमाए हैं और सालाना लगभग 7 लाख रुपए की कमाई करती हैं। उन्होंने 1900 से अधिक एकड़ कृषि भूमि में ड्रोन स्प्रे का कार्य किया है।

मंच पर मौजूद रहेंगे महिला मंत्री और वरिष्ठ नेता

पीएम मोदी के साथ मंच पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल सहित महिला मंत्री संपतिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह और भोपाल महापौर मालती राय मौजूद रहेंगी।

देवी अहिल्याबाई पर आधारित शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित होगी

महिला सम्मेलन में देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिसमें उनकी चुनौतियों, मंदिरों के पुनर्निर्माण तथा सुशासन के लिए उनके योगदान को दर्शाया गया है।

महिलाओं के हाथों में पूरी व्यवस्था

सम्मेलन की व्यवस्थाएं पूरी तरह महिलाओं के हाथों में सौंपी गई हैं। भोपाल की 1550 महिला कार्यकर्ता भोजन, ट्रैफिक, मंच संचालन, ग्रीन रूम आदि 14 प्रमुख व्यवस्थाओं को संभालेंगी।

सिंदूरी साड़ी और विविध पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं

सम्मेलन में कुछ महिलाएं सिंदूरी साड़ी पहनेंगी, तो कुछ महेश्वरी साड़ी में, वहीं कुछ महिला कार्यकर्ता सेना जैसी वर्दी में नजर आएंगी। कार्यक्रम में राजपूती, मराठी और आदिवासी परिधान में महिलाएं भी शामिल होंगी।

पीएम मोदी को सिंदूर का पौधा भेंट करेंगी चार महिलाएं

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है जिसमें पीएम मोदी को गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली चार महिलाओं द्वारा सिंदूर का पौधा भेंट किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pms-big-message-from-womens-conference-will-also-give-the/article-22717

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.