- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में वेदांत तिवारी पर पहले भी POCSO केस दर्ज, हमले के बाद फिर विवादों में
इंदौर में वेदांत तिवारी पर पहले भी POCSO केस दर्ज, हमले के बाद फिर विवादों में
इंदौर (म.प्र.)
नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में हो चुकी है FIR; हालिया मारपीट केस में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
राऊ थाना क्षेत्र में दो युवकों पर हमले के मामले में नाम सामने आने के बाद वेदांत तिवारी एक बार फिर विवादों में हैं। जानकारी के अनुसार, वेदांत पर पूर्व में अन्नपूर्णा थाने में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हो चुका है।
हालिया मामले में आरोप है कि रविवार अलसुबह वेदांत और उसके दो साथियों ने प्रखर और नयन नामक युवकों के साथ मारपीट की। घटना के बाद वेदांत की ओर से भी क्रॉस शिकायत दर्ज कराई गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले भी दर्ज हो चुका है केस
सूत्रों के मुताबिक, वेदांत पर पहले एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि कोचिंग से लौट रही 13 वर्षीय बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। परिवार की शिकायत पर उस समय मामला दर्ज किया गया था।
हालांकि, उस प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई हुई, यह स्पष्ट नहीं है। परिजनों का आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव के कारण सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी।
हालिया विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने
प्रखर और नयन के परिवार का कहना है कि उनके बच्चों को चोटें आई हैं और वेदांत द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। वहीं वेदांत ने भी अपनी गाड़ी पर पथराव और मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
मामले को लेकर दोनों परिवारों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
----
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
