छिंदवाड़ा में ATM लूट से पहले पुलिस का एक्शन, खंडहर से हथियारों समेत दो बदमाश दबोचे

छिंदवाड़ा , (म.प्र.)

On

कारबोह डैम के पास बदमाश बना रहे थे ATM लूट की योजना, पुलिस की घेराबंदी में दो आरोपी फरार

छिंदवाड़ा में ATM को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कथित योजना पुलिस की सक्रियता से विफल हो गई। देहात थाना पुलिस ने कारबोह डैम के पास बने एक खंडहर में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मौके से एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को भी संरक्षण में लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे और आसपास की झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तलवार, चाकू, हथौड़ी और लोहे की रॉड बरामद होने की बात कही गई है।

पुलिस के अनुसार, देहात थाना टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कारबोह डैम के नजदीक एक सुनसान खंडहर में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि उनके पास हथियार हैं और वे खजरी शराब भट्टी के पास स्थित ATM को आधी रात के बाद निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध वारदात के दौरान विरोध करने वाले व्यक्ति पर हमला करने की बात भी कर रहे थे।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिसकर्मियों ने खंडहर के आसपास अलग-अलग दिशाओं से घेराबंदी की और वहां मौजूद संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की। अचानक हुई कार्रवाई के दौरान दो युवक पुलिस के हाथ लग गए, जबकि दो अन्य वहां से निकलने में कामयाब रहे।

गिरफ्तार युवकों की पहचान ढीमराढाना निवासी 18 वर्षीय नीरज उर्फ टूटू उईके और 19 वर्षीय राहुल टेकाम के रूप में की गई है। पुलिस ने एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को भी संरक्षण में लिया है। वहीं, अमन कॉलोनी कुकड़ाजगत निवासी परस उर्फ परसराम सूर्यवंशी और गुलाबरा निवासी कटर उर्फ अभिषेक यादव की तलाश की जा रही है।

Also Read:  दतिया उपचुनाव का फैसला आज: 15 राउंड में खुलेगा जनादेश, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

पुलिस ने घटनास्थल और पकड़े गए आरोपियों की तलाशी के दौरान कई हथियार मिलने का दावा किया है। इनमें लोहे की धारदार तलवार, चाकू, हथौड़ी और लोहे की रॉड शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इनका इस्तेमाल ATM को तोड़ने और जरूरत पड़ने पर लोगों को डराने या हमला करने के लिए किया जाना था। बरामद सामान को जब्त कर जांच में शामिल किया गया है।

Also Read:  सीधी के सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने पकड़े गए और फरार आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की है। अधिकारियों के मुताबिक, नीरज उर्फ टूटू उईके के खिलाफ पहले से चोरी के चार प्रकरण दर्ज हैं। फरार परस उर्फ परसराम सूर्यवंशी पर चोरी से जुड़े आठ मामले होने की जानकारी सामने आई है। दूसरे फरार आरोपी कटर उर्फ अभिषेक यादव के खिलाफ चोरी और मारपीट से जुड़े चार प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। संरक्षण में लिए गए किशोर के खिलाफ भी पूर्व में मारपीट से जुड़ा एक मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

Also Read:  भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 का आगाज, 10 देशों के प्रतिनिधि जुटे; संस्कृति, विरासत और सहयोग पर मंथन शुरू

मामले में देहात थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 325/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4), 310(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया है।

फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। पुलिस उनके संपर्क में रहे लोगों और अन्य संभावित ठिकानों के आधार पर तलाश आगे बढ़ा रही है। इस पूरी कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के साथ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम शामिल रही।

Recommended for You

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2026 By Priyanka

छिंदवाड़ा में ATM लूट से पहले पुलिस का एक्शन, खंडहर से हथियारों समेत दो बदमाश दबोचे

छिंदवाड़ा , (म.प्र.)

छिंदवाड़ा में ATM को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कथित योजना पुलिस की सक्रियता से विफल हो गई। देहात थाना पुलिस ने कारबोह डैम के पास बने एक खंडहर में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मौके से एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को भी संरक्षण में लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे और आसपास की झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तलवार, चाकू, हथौड़ी और लोहे की रॉड बरामद होने की बात कही गई है।

पुलिस के अनुसार, देहात थाना टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कारबोह डैम के नजदीक एक सुनसान खंडहर में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि उनके पास हथियार हैं और वे खजरी शराब भट्टी के पास स्थित ATM को आधी रात के बाद निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध वारदात के दौरान विरोध करने वाले व्यक्ति पर हमला करने की बात भी कर रहे थे।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिसकर्मियों ने खंडहर के आसपास अलग-अलग दिशाओं से घेराबंदी की और वहां मौजूद संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की। अचानक हुई कार्रवाई के दौरान दो युवक पुलिस के हाथ लग गए, जबकि दो अन्य वहां से निकलने में कामयाब रहे।

गिरफ्तार युवकों की पहचान ढीमराढाना निवासी 18 वर्षीय नीरज उर्फ टूटू उईके और 19 वर्षीय राहुल टेकाम के रूप में की गई है। पुलिस ने एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को भी संरक्षण में लिया है। वहीं, अमन कॉलोनी कुकड़ाजगत निवासी परस उर्फ परसराम सूर्यवंशी और गुलाबरा निवासी कटर उर्फ अभिषेक यादव की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल और पकड़े गए आरोपियों की तलाशी के दौरान कई हथियार मिलने का दावा किया है। इनमें लोहे की धारदार तलवार, चाकू, हथौड़ी और लोहे की रॉड शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इनका इस्तेमाल ATM को तोड़ने और जरूरत पड़ने पर लोगों को डराने या हमला करने के लिए किया जाना था। बरामद सामान को जब्त कर जांच में शामिल किया गया है।

पुलिस ने पकड़े गए और फरार आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की है। अधिकारियों के मुताबिक, नीरज उर्फ टूटू उईके के खिलाफ पहले से चोरी के चार प्रकरण दर्ज हैं। फरार परस उर्फ परसराम सूर्यवंशी पर चोरी से जुड़े आठ मामले होने की जानकारी सामने आई है। दूसरे फरार आरोपी कटर उर्फ अभिषेक यादव के खिलाफ चोरी और मारपीट से जुड़े चार प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। संरक्षण में लिए गए किशोर के खिलाफ भी पूर्व में मारपीट से जुड़ा एक मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

मामले में देहात थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 325/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4), 310(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया है।

फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। पुलिस उनके संपर्क में रहे लोगों और अन्य संभावित ठिकानों के आधार पर तलाश आगे बढ़ा रही है। इस पूरी कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के साथ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम शामिल रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-action-before-atm-robbery-in-chhindwara-two-miscreants-caught/article-60222

टाप न्यूज

पीएम मोदी का वीडियो हटाने के मामले में मेटा झुका, मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सरकार की सख्ती का दिखा असर

संसदीय समिति के अल्टीमेटम के बाद मेटा ने जताया खेद, आईटी मंत्रालय की बैठक में कंटेंट मॉडरेशन, डीपफेक और यूजर...
देश विदेश  टॉप न्यूज़  ब्रेकिंग न्यूज 
पीएम मोदी का वीडियो हटाने के मामले में मेटा झुका, मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सरकार की सख्ती का दिखा असर

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 का आगाज, 10 देशों के प्रतिनिधि जुटे; संस्कृति, विरासत और सहयोग पर मंथन शुरू

चार दिवसीय सम्मेलन में 100 से अधिक विदेशी मेहमान शामिल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनी और मंत्रिस्तरीय बैठकों के जरिए वैश्विक सांस्कृतिक...
टॉप न्यूज़  ब्रेकिंग न्यूज  मध्य प्रदेश 
भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 का आगाज, 10 देशों के प्रतिनिधि जुटे; संस्कृति, विरासत और सहयोग पर मंथन शुरू

दिल्ली विधानसभा का छठा मॉनसून सत्र 7 अगस्त से, कड़ी सुरक्षा और डिजिटल व्यवस्था के बीच होगी कार्यवाही

धमकी भरे ई-मेल के बाद विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई, NeVA पोर्टल से पहली बार पूरी तरह पेपरलेस प्रक्रिया...
देश विदेश  टॉप न्यूज़  ब्रेकिंग न्यूज 
दिल्ली विधानसभा का छठा मॉनसून सत्र 7 अगस्त से, कड़ी सुरक्षा और डिजिटल व्यवस्था के बीच होगी कार्यवाही

झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद गरमाया, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ा दबाव

रांची में अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी, केंद्रीय एजेंसियों से जांच और कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष पड़ताल की मांग; कई...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद गरमाया, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ा दबाव

बिजनेस

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कंपनी की 62वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कंपनी की 62वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया
बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री के. सदाशिव मूर्ति ने आज कंपनी के निदेशक मंडल की उपस्थिति में कंपनी...
डिसेंट्रलाइज्ड सेंट्रलाइज्ड फाइनेंस का नियमन: तेजी से बढ़ते VDA इकोसिस्टम में कमियों को दूर करने की जरूरत
बिना थर्ड पार्टी बीमा वाले वाहनों पर सख्ती की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और IRDA को दिए बड़े निर्देश
RBI MPC Meeting 2026: क्या बदलेगी ब्याज दर? आज 10 बजे गवर्नर करेंगे बड़ा ऐलान, रेपो रेट 5.25% पर रहने की उम्मीद
एक्सपोनेंशियल रियल एस्टेट वर्ल्ड की 9वीं फिजिकल मीट सफलतापूर्वक संपन्न: सस्टेनेबल डिज़ाइन, सहयोग और नई पीढ़ी के नवोन्मेषकों पर रहा मुख्य ज़ोर
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.