दमोह: घने जंगल में दो मासूम भाइयों के क्षत-विक्षत शव मिले, जानवरों के हमले या हत्या – जांच में जुटी पुलिस

Damoh, MP

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक सुदूर जंगल में दो मासूम बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

दोनों चचेरे भाई आठ दिन पहले रहस्यमय हालात में लापता हो गए थे। आज उनकी लाशें बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर सांभरलोट नाले के पास जंगल में मिली हैं। एक बच्चे के शव को जंगली जानवरों ने आंशिक रूप से खा भी लिया है, जिससे घटना की वीभत्सता और भी बढ़ गई है।

4 साल के मासूम थे दोनों, गांव में शोक की लहर

मृतक बच्चे बघातला गांव के निवासी थे और दोनों की उम्र महज 4 साल थी। परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की लापता होने की सूचना के बावजूद उन्हें ढूंढ़ने में प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई गई।

हत्या की आशंका या वन्यजीव हमला?

घटना को लेकर कई आशंकाएं सामने आ रही हैं। एक ओर परिजन बच्चों की हत्या की आशंका जता रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर शवों की स्थिति को देखकर वन्यजीव हमले की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सागर से फॉरेंसिक टीम बुला ली है। शवों को सागर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां विशेष डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।

पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया

दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दोनों बच्चे 14-15 मई के बीच लापता हुए थे, जिनकी गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई थी। वन विभाग को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया था। आज सुबह रेंजर से सूचना मिली कि जंगल में बच्चों के शव पड़े हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

एसपी ने कहा, "घटना की गहन जांच की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा। किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।"

सवालों में घिरी प्रशासनिक कार्रवाई

  • बच्चों के लापता होने के 8 दिन बाद शव मिलना कई सवाल खड़े करता है।

  • क्या इन मासूमों को किसी ने जंगल में फेंका या वहीं कोई हादसा हुआ?

  • अगर यह हत्या है तो कौन है इसका जिम्मेदार?

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

दमोह: घने जंगल में दो मासूम भाइयों के क्षत-विक्षत शव मिले, जानवरों के हमले या हत्या – जांच में जुटी पुलिस

Damoh, MP

दोनों चचेरे भाई आठ दिन पहले रहस्यमय हालात में लापता हो गए थे। आज उनकी लाशें बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर सांभरलोट नाले के पास जंगल में मिली हैं। एक बच्चे के शव को जंगली जानवरों ने आंशिक रूप से खा भी लिया है, जिससे घटना की वीभत्सता और भी बढ़ गई है।

4 साल के मासूम थे दोनों, गांव में शोक की लहर

मृतक बच्चे बघातला गांव के निवासी थे और दोनों की उम्र महज 4 साल थी। परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की लापता होने की सूचना के बावजूद उन्हें ढूंढ़ने में प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई गई।

हत्या की आशंका या वन्यजीव हमला?

घटना को लेकर कई आशंकाएं सामने आ रही हैं। एक ओर परिजन बच्चों की हत्या की आशंका जता रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर शवों की स्थिति को देखकर वन्यजीव हमले की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सागर से फॉरेंसिक टीम बुला ली है। शवों को सागर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां विशेष डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।

पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया

दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दोनों बच्चे 14-15 मई के बीच लापता हुए थे, जिनकी गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई थी। वन विभाग को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया था। आज सुबह रेंजर से सूचना मिली कि जंगल में बच्चों के शव पड़े हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

एसपी ने कहा, "घटना की गहन जांच की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा। किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।"

सवालों में घिरी प्रशासनिक कार्रवाई

  • बच्चों के लापता होने के 8 दिन बाद शव मिलना कई सवाल खड़े करता है।

  • क्या इन मासूमों को किसी ने जंगल में फेंका या वहीं कोई हादसा हुआ?

  • अगर यह हत्या है तो कौन है इसका जिम्मेदार?

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-attacks-or-murder-of-animals-found-in-damoh-dense/article-21870

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.