कोटड़ा बुजुर्ग में पुलिस ने पकड़ी नकली दूध फैक्ट्री, 100 लीटर केमिकल के साथ 1500 लीटर सिंथेटिक दूध जब्त, 3 साल से चल रहा था खेल

मदसौर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

कोटड़ा बुजुर्ग में सिंथेटिक दूध फैक्ट्री का खुलासा, 1500 लीटर नकली दूध व केमिकल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर जिले के कोटड़ा बुजुर्ग गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक बड़े अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। यहां एक मकान के भीतर पिछले कई वर्षों से सिंथेटिक दूध तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली दूध और केमिकल बरामद किए हैं।

देर रात पुलिस ने की दबिश

सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात पुलिस को एक संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने गांव में एक घर पर छापा मारा। शुरुआत में यह कार्रवाई एमडी ड्रग्स की सूचना पर की गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर मामला पूरी तरह अलग निकला।

1500 लीटर नकली दूध और केमिकल जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस को घर के अंदर करीब 1500 लीटर तैयार सिंथेटिक दूध मिला। इसके साथ ही दो बड़े प्लास्टिक ड्रमों में करीब 100 लीटर केमिकल भी बरामद किया गया। इन्हीं केमिकल्स की मदद से घरेलू स्तर पर नकली दूध बनाया जा रहा था। पुलिस ने सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

तीन साल से चल रहा था अवैध धंधा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब तीन साल से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। वह नकली दूध बनाकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

ड्रग्स की सूचना पर पहुंची पुलिस, खुला दूध माफिया का खेल

दिलचस्प बात यह रही कि पुलिस को यहां एमडी ड्रग्स के कारोबार की सूचना मिली थी। लेकिन छापेमारी के दौरान ड्रग्स नहीं मिला, बल्कि सिंथेटिक दूध बनाने का बड़ा नेटवर्क सामने गया। इसके बाद पुलिस ने खाद्य विभाग को भी सूचना देकर जांच शुरू करवाई।

पहले भी हो चुकी है मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई

जिले में इससे पहले भी नकली घी और शहद के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने कुछ समय पहले अहमदाबाद के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में नकली घी बरामद किया था, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2026 By Rohit.P

कोटड़ा बुजुर्ग में पुलिस ने पकड़ी नकली दूध फैक्ट्री, 100 लीटर केमिकल के साथ 1500 लीटर सिंथेटिक दूध जब्त, 3 साल से चल रहा था खेल

मदसौर (म.प्र.)

मंदसौर जिले के कोटड़ा बुजुर्ग गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक बड़े अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। यहां एक मकान के भीतर पिछले कई वर्षों से सिंथेटिक दूध तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली दूध और केमिकल बरामद किए हैं।

देर रात पुलिस ने की दबिश

सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात पुलिस को एक संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने गांव में एक घर पर छापा मारा। शुरुआत में यह कार्रवाई एमडी ड्रग्स की सूचना पर की गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर मामला पूरी तरह अलग निकला।

1500 लीटर नकली दूध और केमिकल जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस को घर के अंदर करीब 1500 लीटर तैयार सिंथेटिक दूध मिला। इसके साथ ही दो बड़े प्लास्टिक ड्रमों में करीब 100 लीटर केमिकल भी बरामद किया गया। इन्हीं केमिकल्स की मदद से घरेलू स्तर पर नकली दूध बनाया जा रहा था। पुलिस ने सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

तीन साल से चल रहा था अवैध धंधा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब तीन साल से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। वह नकली दूध बनाकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

ड्रग्स की सूचना पर पहुंची पुलिस, खुला दूध माफिया का खेल

दिलचस्प बात यह रही कि पुलिस को यहां एमडी ड्रग्स के कारोबार की सूचना मिली थी। लेकिन छापेमारी के दौरान ड्रग्स नहीं मिला, बल्कि सिंथेटिक दूध बनाने का बड़ा नेटवर्क सामने गया। इसके बाद पुलिस ने खाद्य विभाग को भी सूचना देकर जांच शुरू करवाई।

पहले भी हो चुकी है मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई

जिले में इससे पहले भी नकली घी और शहद के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने कुछ समय पहले अहमदाबाद के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में नकली घी बरामद किया था, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-caught-fake-milk-factory-in-kotra-village-seized-1500/article-50543

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.