दूध सप्लाई की आड़ में कर रहे थे नशीले सामान की तस्करी, पुलिस ने आरोपी दबोचा

मंदसौर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मंदसौर जिले के सुवासरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दूध टैंकर बनी एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में डोडा चूरा जब्त किया है। मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। कार्रवाई के बाद इलाके में काफी देर तक चर्चा बनी रही क्योंकि जिस तरीके से तस्करी की जा रही थी, उसने पुलिस को भी चौंका दिया।

जानकारी के मुताबिक सुवासरा थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह बघेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शामगढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरखेड़ी गांव का रहने वाला भारत सिंह अवैध रूप से डोडा चूरा लेकर जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिकअप वाहन को दूध के टैंकर जैसा बना रखा था ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने नई आबादी धानखेड़ा के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। देर शाम वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो टैंकर के अंदर छिपाकर रखा गया 94 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार जब्त किए गए डोडा चूरे की कीमत करीब 1 लाख 88 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से आरोपी भारत सिंह निवासी डूंगरखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह माल गांव के ही संदीप सिंह ने भरवाया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हालांकि वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2026 By Rohit.P

दूध सप्लाई की आड़ में कर रहे थे नशीले सामान की तस्करी, पुलिस ने आरोपी दबोचा

मंदसौर (म.प्र.)

मंदसौर जिले के सुवासरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दूध टैंकर बनी एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में डोडा चूरा जब्त किया है। मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। कार्रवाई के बाद इलाके में काफी देर तक चर्चा बनी रही क्योंकि जिस तरीके से तस्करी की जा रही थी, उसने पुलिस को भी चौंका दिया।

जानकारी के मुताबिक सुवासरा थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह बघेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शामगढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरखेड़ी गांव का रहने वाला भारत सिंह अवैध रूप से डोडा चूरा लेकर जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिकअप वाहन को दूध के टैंकर जैसा बना रखा था ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने नई आबादी धानखेड़ा के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। देर शाम वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो टैंकर के अंदर छिपाकर रखा गया 94 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार जब्त किए गए डोडा चूरे की कीमत करीब 1 लाख 88 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से आरोपी भारत सिंह निवासी डूंगरखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह माल गांव के ही संदीप सिंह ने भरवाया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हालांकि वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-caught-the-accused-who-was-smuggling-narcotics-under-the/article-53143

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.