- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ा, नई बाइक जब्त की तो कर ली आत्महत्या
पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ा, नई बाइक जब्त की तो कर ली आत्महत्या
उज्जैन के सरस्वती नगर में रहने वाले युवक ने पुलिस की कार्रवाई के बाद की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप.
शहर के सरस्वती नगर में रहने वाले 35 वर्षीय युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है. मृतक पुरुषोत्तम मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था, वहीं उसने हाल ही में पैसे जुटाकर एक नई बाइक खरीदी थी. मंगलवार को पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़कर उसकी वाहन जब्त कर ली, जिसके बाद उसने घर आकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि पुलिस से प्रताड़ित होकर पुरषोत्तम ने ये कदम उठाया.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोमवार शाम को पुरुषोत्तम अपनी नई बाइक से कोयला फाटक से गुजर रहा था, तभी पुलिस की चेकिंग टीम ने उसे रोका. पुलिस ने पुरुषोत्तव से वाहन के कागजात मांगे और शराब पीने की जांच की. संदेह होने पर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने नियमों के तहत बाइक जब्त कर ली और युवक से कहा कि कोर्ट में जुर्माना भरने के बाद ही वह अपनी बाइक छुड़ा सकता है.
घर पहुंचकर कर ली आत्महत्या
आरोप हैं कि पुलिस कार्रवाई से व्यथित होकर पुरुषोत्तम ने अपने जीजा महेश टटवाल को घटना की जानकारी दी. महेश ने यातायात थाने से संपर्क किया, जहां से उन्हें कोर्ट में प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई. इसके बाद पुरुषोत्तम ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. पुरुषोत्तम की पत्नी निर्मला का आरोप है कि पुलिस ने उसके पति से अवैध रूप से पैसे की मांग की थी और पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी दी थी. इसी डर के कारण उसके पति ने आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने कहा- नियमानुसार कार्रवाई की
इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने कहा, '' उज्जैन पुलिस शासन के निर्देश पर ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. उसी के तहत पुरुषोत्तम की जांच की गई थी, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई. पुलिस ने नियमानुसार वाहन जब्त किया और कोर्ट में जुर्माना भरकर बाइक छुड़वाने की जानकारी दी गई थी. उनसे किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की गई. चिमनगंज थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए