- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शादी में जा रहे पुलिस कॉन्स्टेबल को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
शादी में जा रहे पुलिस कॉन्स्टेबल को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
Shivpuri,MP
आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर, शादी में शामिल होने जा रहे थे.
जिले की पोहरी विधानसभा के गोवर्धन थाने में पदस्थ आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. बाइक सवार कॉन्स्टेब को एक तेज ट्रक ने कुचल दिया. घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के पोहरी-मोहना मार्ग पर रात 10:15 बजे की है. दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया. पुलिस ने वाहन जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं कॉन्स्टेबल का शव पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया.
सिर के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया
गोवर्धन थाना पुलिस के मुताबिक ग्वालियर के रमहुआ गांव के रहने वाले 39 वर्षीय हजारी लाल बघेल वर्तमान में गोवर्धन थाना में आरक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे. मंगलवार को गोवर्धन थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में आयोजित शादी समारोह में थाना प्रभारी सहित स्टाफ को आमंत्रित किया गया था. आरक्षक हजारी लाल बघेल इसी शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. दुर्घटना के दौरान मिनी ट्रक का पहिया आरक्षक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आरक्षक की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.
इस पूरे मामले में गोवर्धन थाना प्रभारी रविंद्र कुशवाहा ने कहा, '' आरक्षक पास के ही गांव में शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार खाली मिनी ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पीछे से अन्य पुलिसकर्मी भी शादी में जा रहे थे, जिन्होंने ट्रक को पकड़ लिया. ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए