शिवपुरी: कुएं में मिले मां और दो बच्चों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Shivpuri, MP

बैराड़ थाना क्षेत्र के जोराई गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के कुएं में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव तैरते मिले।

 मृतकों की पहचान पिंकी बघेल (28), उसकी बेटी रुचिका (4) और 8 माह के बेटे आनंद के रूप में हुई है। तीनों शव घर के सामने स्थित कुएं से बरामद किए गए।

गांव में मातम, पति था बाहर
महिला का पति रामनिवास बघेल गांव से बाहर गया हुआ था। उसने बताया कि वह गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा गया था और बुधवार रात को वहीं रुका हुआ था। सुबह गांव लौटने पर उसे घटना की सूचना मिली। रामनिवास ने कहा कि पत्नी का किसी से कोई विवाद नहीं था, इसलिए यह घटना उसकी समझ से बाहर है।

पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल पर नजर
घटना की जानकारी मिलते ही बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कौशल ने बताया कि मौत की वजह आत्महत्या, हादसा या हत्या में से क्या है, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस परिजनों के बयान, कॉल डिटेल और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम शिवपुरी जिला अस्पताल में करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या की गई है।

ग्रामीणों में भय और दुख का माहौल
एक ही परिवार के तीन लोगों की ऐसी दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण स्तब्ध हैं और महिला की मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी: कुएं में मिले मां और दो बच्चों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Shivpuri, MP

 मृतकों की पहचान पिंकी बघेल (28), उसकी बेटी रुचिका (4) और 8 माह के बेटे आनंद के रूप में हुई है। तीनों शव घर के सामने स्थित कुएं से बरामद किए गए।

गांव में मातम, पति था बाहर
महिला का पति रामनिवास बघेल गांव से बाहर गया हुआ था। उसने बताया कि वह गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा गया था और बुधवार रात को वहीं रुका हुआ था। सुबह गांव लौटने पर उसे घटना की सूचना मिली। रामनिवास ने कहा कि पत्नी का किसी से कोई विवाद नहीं था, इसलिए यह घटना उसकी समझ से बाहर है।

पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल पर नजर
घटना की जानकारी मिलते ही बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कौशल ने बताया कि मौत की वजह आत्महत्या, हादसा या हत्या में से क्या है, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस परिजनों के बयान, कॉल डिटेल और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम शिवपुरी जिला अस्पताल में करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या की गई है।

ग्रामीणों में भय और दुख का माहौल
एक ही परिवार के तीन लोगों की ऐसी दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण स्तब्ध हैं और महिला की मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-engaged-in-checking-the-bodies-of-mother-and-two/article-27188

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.