रामराजा मंदिर में दर्शन को आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत: पुलिस ने दिया CPR, पर नहीं बची जान

Niwari, MP

मध्यप्रदेश के ओरछा स्थित प्रसिद्ध रामराजा मंदिर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु को अचानक हार्ट अटैक आ गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन श्रद्धालु की जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के मुताबिक, भिंड जिले के बहादुर पुरा रोन निवासी जनक बघेल (50) पुष्य नक्षत्र के अवसर पर अपने दोस्तों के साथ रामराजा सरकार के दर्शन के लिए ओरछा पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार पर अचानक उन्हें चक्कर आए और वे गिर पड़े। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सहारा दिया और इंस्पेक्टर संदीप यादव ने तुरंत CPR देना शुरू किया।

हालत बिगड़ने पर जनक बघेल को पुलिस वाहन से नजदीकी यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

घटना के बाद मंदिर परिसर की चिकित्सा व्यवस्थाएं भी सवालों के घेरे में आ गईं। मौके पर न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही बुनियादी चिकित्सा उपकरण जैसे BP मशीन या फर्स्ट एड बॉक्स। स्थिति तब और चिंताजनक हो गई जब यह पाया गया कि परिसर में रखी गई दवाएं एक्सपायर्ड थीं।

श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रशासन की नाकामी

घटना के समय जिले के एसपी रायसिंह नरवरिया भी मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। बावजूद इसके, ऐसी आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा की गैरमौजूदगी प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करती है।

पुष्य नक्षत्र में उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब

उल्लेखनीय है कि पुष्य नक्षत्र का ओरछा के रामराजा मंदिर में विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी नक्षत्र में रानी गनेश कुंवरी भगवान राम को अयोध्या से ओरछा लेकर आई थीं। तभी से इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का विशाल मेला आयोजित होता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

रामराजा मंदिर में दर्शन को आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत: पुलिस ने दिया CPR, पर नहीं बची जान

Niwari, MP

जानकारी के मुताबिक, भिंड जिले के बहादुर पुरा रोन निवासी जनक बघेल (50) पुष्य नक्षत्र के अवसर पर अपने दोस्तों के साथ रामराजा सरकार के दर्शन के लिए ओरछा पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार पर अचानक उन्हें चक्कर आए और वे गिर पड़े। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सहारा दिया और इंस्पेक्टर संदीप यादव ने तुरंत CPR देना शुरू किया।

हालत बिगड़ने पर जनक बघेल को पुलिस वाहन से नजदीकी यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

घटना के बाद मंदिर परिसर की चिकित्सा व्यवस्थाएं भी सवालों के घेरे में आ गईं। मौके पर न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही बुनियादी चिकित्सा उपकरण जैसे BP मशीन या फर्स्ट एड बॉक्स। स्थिति तब और चिंताजनक हो गई जब यह पाया गया कि परिसर में रखी गई दवाएं एक्सपायर्ड थीं।

श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रशासन की नाकामी

घटना के समय जिले के एसपी रायसिंह नरवरिया भी मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। बावजूद इसके, ऐसी आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा की गैरमौजूदगी प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करती है।

पुष्य नक्षत्र में उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब

उल्लेखनीय है कि पुष्य नक्षत्र का ओरछा के रामराजा मंदिर में विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी नक्षत्र में रानी गनेश कुंवरी भगवान राम को अयोध्या से ओरछा लेकर आई थीं। तभी से इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का विशाल मेला आयोजित होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-gave-death-due-to-heart-attack-on-the-heart/article-22771

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.