- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बालाघाट में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: कटेझिरिया जंगल में देर रात चली गोलियां, अंधेरे का फायदा उठाकर नक्स...
बालाघाट में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: कटेझिरिया जंगल में देर रात चली गोलियां, अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली फरार
Balaghat, MP
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सोमवार देर रात सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
रूपझर थाना क्षेत्र के कटेझिरिया जंगल में हुई इस गोलीबारी के बाद नक्सली मौके से भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और संभावित ठिकानों की घेराबंदी की जा रही है।
रात 11 से 12 बजे के बीच हुई फायरिंग
एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सर्चिंग टीम को जंगल में 5 नक्सलियों की हलचल दिखाई दी। सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। लगभग आधे घंटे चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले।
फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं
अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ में किसी भी सुरक्षाकर्मी या नक्सली के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जंगल में अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और ड्रोन की मदद से इलाके की निगरानी की जा रही है।
कटेझिरिया का जंगल फिर चर्चा में
कटेझिरिया का यही इलाका पहले भी नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है। बीते 14 जून 2025 को इसी जंगल में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की थी, जब मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया गया था।
मारे गए नक्सलियों में रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी, रवि, तुलसी उर्फ विमला उर्फ ईमला और सुमन शामिल थे — सभी पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
हाल ही में एक महिला नक्सली ने किया था सरेंडर
बालाघाट जिले में हाल के दिनों में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। 1 नवंबर 2025 को तीन राज्यों — छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश — की मोस्ट वांटेड और 14 लाख की इनामी नक्सली सुनीता आयाम ने आत्मसमर्पण किया था। माना जा रहा है कि इसी दबाव के चलते अब बचे हुए नक्सली लगातार ठिकाने बदल रहे हैं।
सुरक्षा बलों का कहना — अभियान जारी रहेगा
एएसपी शुक्ला ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में तब तक सर्च अभियान जारी रखेंगी जब तक सभी नक्सली पकड़ में नहीं आ जाते। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामवासियों से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सूचना देने की अपील की गई है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए