- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शहडोल में पुलिस टीम पर पथराव, आरोपियों को तलाश रही 4 राज्यों की पुलिस
शहडोल में पुलिस टीम पर पथराव, आरोपियों को तलाश रही 4 राज्यों की पुलिस
Sahdol, MP
शहडोल में जिन आरोपियों को पुलिस पकड़ने गई थी उनकी मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तरप्रदेश पुलिस को भी तलाश है.
बुढ़ार थाना क्षेत्र में आरोपी की तलाश में गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. इस घटना में 3 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इनमें महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं. इस मामले में बुढ़ार पुलिस ने हमला करने वाले 18 लोगों के खिलाफ नामजद और 4 अन्य के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. बता दें कि कुछ दिन पहले सराफा व्यापारी के साथ हुए गोलीकांड के सिलसिले में छानबीन करने पुलिस टीम यहां पहुंची थी.
तफ्तीश करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला
बता दें कि कुछ दिन पहले केशवाही गांव में सराफा व्यापारी के साथ हुए गोलीकांड के मामले को लेकर बुढ़ार थाना पुलिस की टीम क्षेत्र के ईरानी मोहल्ले में तफ्तीश करने गई थी. बुढ़ार थाने की पुलिस ईरानी मोहल्ले में मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी समेत अन्य राज्यों में लाखों की ज्वेलरी की चोरी के मामले में मोस्ट वांटेड आरोपी युसूफ और तौहीद के बारे में पूछताछ कर रही थी. इस दौरान कथित फिरोज नामक व्यक्ति मिल गया. जिससे पुलिस ने बातचीत कर मोबाइल में एक नंबर डायल किया. नंबर डायल करते ही संदिग्ध फिरोज वहां से भाग खड़ा हुआ और वहां मौजूद महिलाएं और अन्य लोग भड़क गए. उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया. झूमा झटकी करते हुए पथराव शुरू कर दिया. इस पथराव में 3 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं.

'18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज'
बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि "ईरानी मोहल्ले में एक संदेही की सूचना मिली थी जिससे पूछताछ के लिए एक पुलिस टीम भेजी गई थी. इस दौरान वहां कुछ लोगों ने झूमा झटकी के साथ पथराव किया. भीड़ बनाकर के समूह में महिलाएं सामने आ गईं और हमला कर दिया. पूछताछ में व्यवधान पैदा करने लगे. संदेही को बोला गया था कि आप थाने चलिए उस पर झूमाझटकी शुरू हो गई. कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं. इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा 3 से 4 अन्य और लोग हैं जिनकी तलाश की जा रही हैं."
कई राज्यों की पुलिस को आरोपियों की तलाश
बता दें कि बुढ़ार थाना क्षेत्र के ईरानी मोहल्ले में रहने वाले युसूफ और तौहीद मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भी एक सर्राफा दुकान से लाखों के जेवरात लेकर भागने के भी आरोपी हैं. इसी तरह छत्तीसगढ़ के ही सरगुजा जिला पंचायत के रामानुज थाना क्षेत्र में भी लाखों के जेवराज चोरी की घटना के आरोपी हैं. इतना ही नहीं बिलासपुर में भी 60 लाख से अधिक के जेवरात पार करने का आरोप इन पर है.
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भी युसूफ पर जेवरात चोरी का आरोप है. राजस्थान पुलिस को भी कई मामलों में युसूफ और तौहीद की तलाश है. कई राज्यों की पुलिस इनकी तलाश में लगातार शहडोल जिले के चक्कर लगा रही है. अभी हाल ही में उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम दोनों आरोपियों की तलाश में कई बार शहडोल का चक्कर लगा चुकी है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए