- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खोज रही थी तीन राज्यों की पुलिस, नीमच पुलिस ने मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया को किया गिरफ्तार
खोज रही थी तीन राज्यों की पुलिस, नीमच पुलिस ने मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया को किया गिरफ्तार
Neemach, MP
आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश और राजस्थान में 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 7 में वह वांटेड था. उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था.
मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस ने अंतरराज्यीय मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश और राजस्थान के थानों में मादक पदार्थों की तस्करी और अपहरण आदि के 11 मामले दर्ज हैं. वह पिछले 3 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था. उसके पास से एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है.
मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया था 25 हजार का इनाम
आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जबकि राजस्थान में भी उस पर इनाम था. इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी अंकित जायसवाल ने बताया "साइबर सेल और स्पेशल टीम की मदद से मोस्ट वांटेड तस्कर शौकीन धाकड़ को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है."
उन्होंने आगे कहा, "बेहद शातिर किस्म का यह अपराधी लगातार ठिकाने बदल रहा था. साथ ही अफीम डोडाचूरा की तस्करी में लिप्त था. लोकेशन मिलते ही टीम ने इसे धर दबोचा. इसके पास से एक देशी पिस्टल और 2 कारतूस भी बरामद हुए हैं."
पूर्व में आरोपी तस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग भी कर चुका है. आरोपी के विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट और सफेमा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए