- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शराब छुपाने किचन में बनाया सीक्रेट दरवाजा: सिलेंडर हटाते ही पुलिस कर्मियों के उड़े होश
शराब छुपाने किचन में बनाया सीक्रेट दरवाजा: सिलेंडर हटाते ही पुलिस कर्मियों के उड़े होश
Harda, MP
अवैध शराब और नशे के खिलाफ हरदा पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। गांव-गांव धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब के खिलाफ सिराली पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने ग्राम गहाल में एक मकान से 75 पेटी अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। अवैध शराब बेचने व रखने में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 7 आरोपी फरार है।
दरअसल सिराली पुलिस टीम को ग्राम गहाल में अवैध शराब की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शेख असलम के घर में किचन में बने गुप्त कमरे से 75 पेटी अवैध शराब जब्त की। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रूपए है। शराब बेचने व रखने में लिप्त आरोपी शुभम लुनिया एवं रज्जाक दोनों निवासी ग्राम गहाल को मौके से गिरफ्तार किया गया है। अन्य 7 साथी फरार है।
आरोपियों ने बड़े शातिर तरीके से अपने घर में किचन के पास गैस टंकियों के पीछे एक छोटा दरवाजा बना रखा था, जो एक गुप्त कमरे में खुलता था। जिसमें आरोपियों ने अलग-अलग ब्रांड की 75 पेटी अवैध शराब रखे हुए थे। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए