- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पुलिस रिवाल्वर छीनी... आबकारी टीम पर हमला, जानिए शराब माफिया ने क्या कुछ किया?
पुलिस रिवाल्वर छीनी... आबकारी टीम पर हमला, जानिए शराब माफिया ने क्या कुछ किया?
Teekamgar, MP
वीरऊ गांव में जिस घर में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी, वहां से टीम ने करीब 20 क्वार्टर देशी अवैध शराब जब्त की. इस दौरान आरोपी संतोष यादव के अलावा उसके दो बेटों ने लाठी-डंडों से मारपीट की. इस हमले में आबकारी आरक्षक प्रहलाद प्रजापति, वीरेंद्र विश्वकर्मा और महेंद्र राय को भी चोट लगी है. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं.
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आबकारी पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई का प्लान बनाया और एक्शन करने भी पहुंची, लेकिन इस दौरान आबकारी विभागकी टीम पर हमला हो गया. शराब माफिया से बदमाश व हमलावरों ने टीम पर पत्थर फेंके फिर डंडों से पिटाई भी की. वहीं एक आरोपी ने एसआई (SI) की सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली. इस हमले में एसआई समेत चार लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि टीम किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी.
क्या है मामला?
टीकमगढ़ जिले के बिराऊ गांव में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी पुलिस टीम पर हमला करने की घटना सामने आयी है. इस मामले में उपनिरीक्षक (SI) विजय सिंह और पुलिस टीम के अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं. सभी के मोबाइल बन्द बता रहे हैं.
वहीं जिला बदर शराब माफिया सन्तोष यादव सहित उनके साथी सरकारी रिवाल्वर भी छीन कर ले गए हैं. जिला आबकारी अधिकारी ने दूरभाष पर बताया कि उनकी टीम दिगौड़ा पुलिस थाने के बिराऊ गांव में अवैध शराब पकड़ने गई थी. जिस दौरान अवैध शराब बेचने वालों ने टीम पर हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही दिगौड़ा थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए