राजधानी में प्रधानमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में कैमरे खंगाल रही पुलिस

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. भोपाल के सुभाष स्कूल के सामने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री माल्यार्पण करने पहुंचे थे. कार्यक्रम स्थल के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के होर्डिंग्स लगे हुए थे.

किसी शरारती तत्व ने प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पेन से छेड़छाड़ की

उनमें से एक होर्डिंग में किसी शरारती तत्व ने प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पेन से छेड़छाड़ कर उस पर आतंकवादी लिख दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उस पोस्टर को हटाया. मामले में हबीबगंज थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है.

भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरि नारायण मिश्र ने इस पूरे मामले में जानकारी देते बताया "राजधानी भोपाल के सुभाष स्कूल के आसपास 7 नंबर क्षेत्र में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था. इस दौरान उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था. इसी के चलते वहां पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कुछ होर्डिंग्स लगाए गए थे. उसमें से एक पोस्टर से किसी शरारती तत्व द्वारा छेड़छाड़ की गई.

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है पुलिस

प्रधानमंत्री के तस्वीर के पेन से आतंकवादी और अंग्रेजी में टेररिस्ट लिखा. जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने तत्काल उस पोस्टर को वहां से हटवाया. पुलिस इस पूरे मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्दी इस पूरे मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

राजधानी में प्रधानमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में कैमरे खंगाल रही पुलिस

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. भोपाल के सुभाष स्कूल के सामने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री माल्यार्पण करने पहुंचे थे. कार्यक्रम स्थल के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के होर्डिंग्स लगे हुए थे.

किसी शरारती तत्व ने प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पेन से छेड़छाड़ की

उनमें से एक होर्डिंग में किसी शरारती तत्व ने प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पेन से छेड़छाड़ कर उस पर आतंकवादी लिख दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उस पोस्टर को हटाया. मामले में हबीबगंज थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है.

भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरि नारायण मिश्र ने इस पूरे मामले में जानकारी देते बताया "राजधानी भोपाल के सुभाष स्कूल के आसपास 7 नंबर क्षेत्र में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था. इस दौरान उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था. इसी के चलते वहां पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कुछ होर्डिंग्स लगाए गए थे. उसमें से एक पोस्टर से किसी शरारती तत्व द्वारा छेड़छाड़ की गई.

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है पुलिस

प्रधानमंत्री के तस्वीर के पेन से आतंकवादी और अंग्रेजी में टेररिस्ट लिखा. जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने तत्काल उस पोस्टर को वहां से हटवाया. पुलिस इस पूरे मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्दी इस पूरे मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-searched-the-camera-in-search-of-the-accused-in/article-8387

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.