मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए रात में ड्रोन से सर्चिंग कर रही पुलिस,

HARDA, MP

हरदा जिले में रेप के आरोपी को ड्रोन से पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी चार दिन से फरार है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है।

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस थर्मल इमेज नाइट विजन ड्रोन से सर्च अभियान चला रही है। पुलिस ने देर रात जंगल क्षेत्र में थर्मल इमेज नाइट विजन ड्रोन से सर्चिग की। आरोपी को ड्रोन से सर्चिंग कर पकड़ने का संभवत मध्य प्रदेश का पहला मामला बताया जा रहा है। आरोपी पर 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित हो चुका है।

चार दिन से फरार चल रहा है आरोपी

जानकारी के अनुसार, हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी फरार चल रहा है। इसको पकड़ने के लिए पुलिस सभी तरीके अपना रही है फिर से आरोपी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए भोपाल से थर्मल इमेज नाइट विजन ड्रोन कैमरा मंगाया है। इससे देर रात पुलिस टीम द्वारा सिराली थाना क्षेत्र के जंगलों में ड्रोन कैमरे से सर्चिग की गई।

पुलिस को आरोपी सुनील के जंगल में छुपे होने की सूचना मिली थी। इसलिए ड्रोन की मदद से जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर सिराली क्षेत्र के जंगलों में आरोपी की तलाश ड्रोन की मदद से की जा रही है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी नहीं मिला तो पुलिस अब आधुनिक तकनीक से उसकी तलाश कर रही है। 

ड्रोन की ये है खासियत

बताया जा रहा है कि कलेक्टर आदित्य सिंह ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम भोपाल से ये नाइट विजन ड्रोन कैमरा मंगाया है। जिसमें थर्मल सेंसर होते हैं। इसमें नॉर्मल ह्यूमन टेंपरेचर सेट किया जा सकता है। इस कैमरा की मदद से किसी भी घने एरिया में किसी को भी ढूंढना आसान होता है। कलेक्टर का कहना है कि इस ड्रोन कैमरे की मदद से घने जंगलों में रात में इस अपराधी की खोज की जा रही है। गुरुवार रात से ही इस कैमरे की मदद से अपराधी को खोजने का काम शुरू कर दिया गया है।DRON

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए रात में ड्रोन से सर्चिंग कर रही पुलिस,

HARDA, MP

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस थर्मल इमेज नाइट विजन ड्रोन से सर्च अभियान चला रही है। पुलिस ने देर रात जंगल क्षेत्र में थर्मल इमेज नाइट विजन ड्रोन से सर्चिग की। आरोपी को ड्रोन से सर्चिंग कर पकड़ने का संभवत मध्य प्रदेश का पहला मामला बताया जा रहा है। आरोपी पर 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित हो चुका है।

चार दिन से फरार चल रहा है आरोपी

जानकारी के अनुसार, हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी फरार चल रहा है। इसको पकड़ने के लिए पुलिस सभी तरीके अपना रही है फिर से आरोपी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए भोपाल से थर्मल इमेज नाइट विजन ड्रोन कैमरा मंगाया है। इससे देर रात पुलिस टीम द्वारा सिराली थाना क्षेत्र के जंगलों में ड्रोन कैमरे से सर्चिग की गई।

पुलिस को आरोपी सुनील के जंगल में छुपे होने की सूचना मिली थी। इसलिए ड्रोन की मदद से जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर सिराली क्षेत्र के जंगलों में आरोपी की तलाश ड्रोन की मदद से की जा रही है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी नहीं मिला तो पुलिस अब आधुनिक तकनीक से उसकी तलाश कर रही है। 

ड्रोन की ये है खासियत

बताया जा रहा है कि कलेक्टर आदित्य सिंह ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम भोपाल से ये नाइट विजन ड्रोन कैमरा मंगाया है। जिसमें थर्मल सेंसर होते हैं। इसमें नॉर्मल ह्यूमन टेंपरेचर सेट किया जा सकता है। इस कैमरा की मदद से किसी भी घने एरिया में किसी को भी ढूंढना आसान होता है। कलेक्टर का कहना है कि इस ड्रोन कैमरे की मदद से घने जंगलों में रात में इस अपराधी की खोज की जा रही है। गुरुवार रात से ही इस कैमरे की मदद से अपराधी को खोजने का काम शुरू कर दिया गया है।DRON

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-searching-with-drone-at-night-to-catch-rape-accused/article-191

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.