- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुना : शराब से भरा ट्रक पलटा, लूट से बचाने के लिए पुलिस की घेराबंदी
गुना : शराब से भरा ट्रक पलटा, लूट से बचाने के लिए पुलिस की घेराबंदी
Guna, MP
By दैनिक जागरण
On
शहर से गुजरे नेशनल हाइवे पर शराब से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन शासन को मदिरा से होने वाली आमदनी का नुकसान जरूर हुआ है।
दरअसल झाबुआ से शराब भरकर ग्वालियर जा रहा एक ट्रक धरनावदा थाना क्षेत्र की गादेर घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद शराब की लूट न हो, लिहाजा पुलिस समय रहते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका खुलासा नहीं हों सका है।
रिवर्स गियर में लुढ़का ट्रक
बताया जाता है कि हाइवे पर दोनों ओर सड़क दुरुस्ती का काम चल रहा है। लिहाजा इस फोरलेन सड़क पर एक ओर से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सामने अन्य वाहन फंसने से ट्रक चालक ने रिवर्स गियर डाल दिया। रिवर्स गियर और घाट की चढ़ाई होने से ट्रक पीछे की ओर लुढ़क गया, जो हादसे की मुख्य वजह बना।
तत्काल सक्रिय हुई पुलिस
इस घटना के तुरंत बाद धरनावदा पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर दुर्घनाग्रस्त ट्रक की घेराबंदी कर ली गई। थाना प्रभारी प्रभात कटारे के मुताबिक ट्रक में भरी शराब पूरी तरह से वैध थी। लिहाजा आबकारी विभाग से नुकसान की तस्दीक कराई जा रही है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण
गुना : शराब से भरा ट्रक पलटा, लूट से बचाने के लिए पुलिस की घेराबंदी
Guna, MP
दरअसल झाबुआ से शराब भरकर ग्वालियर जा रहा एक ट्रक धरनावदा थाना क्षेत्र की गादेर घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद शराब की लूट न हो, लिहाजा पुलिस समय रहते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका खुलासा नहीं हों सका है।
रिवर्स गियर में लुढ़का ट्रक
बताया जाता है कि हाइवे पर दोनों ओर सड़क दुरुस्ती का काम चल रहा है। लिहाजा इस फोरलेन सड़क पर एक ओर से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सामने अन्य वाहन फंसने से ट्रक चालक ने रिवर्स गियर डाल दिया। रिवर्स गियर और घाट की चढ़ाई होने से ट्रक पीछे की ओर लुढ़क गया, जो हादसे की मुख्य वजह बना।
तत्काल सक्रिय हुई पुलिस
इस घटना के तुरंत बाद धरनावदा पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर दुर्घनाग्रस्त ट्रक की घेराबंदी कर ली गई। थाना प्रभारी प्रभात कटारे के मुताबिक ट्रक में भरी शराब पूरी तरह से वैध थी। लिहाजा आबकारी विभाग से नुकसान की तस्दीक कराई जा रही है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-siege-to-save-truck-full-of-liquor-overturns/article-17167
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.