- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में खाद संकट: लाइन में खड़े किसानों पर पुलिस की लाठियाँ, कई घायल
रीवा में खाद संकट: लाइन में खड़े किसानों पर पुलिस की लाठियाँ, कई घायल
Rewa,MP
रीवा जिले में खाद की भारी किल्लत ने किसानों का सब्र तोड़ दिया। मंगलवार देर रात करहिया मंडी में किसान खाद की मांग को लेकर डटे रहे। जब विरोध तेज हुआ तो पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।
अचानक हुई कार्रवाई से भगदड़ मच गई और कई किसान घायल हो गए।
पिछले 48 घंटे से किसान खाद पाने के लिए मंडी में लंबी लाइनों में खड़े थे। लेकिन जब काउंटर बंद कर दिया गया, तो नाराजगी बढ़ गई। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी हो रही है और उन्हें लगातार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
किसान नेताओं का कहना है कि कई बार पूरी रात लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें एक बोरी खाद तक नहीं मिल रही। कुछ किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “खाद मांगी तो पुलिस की लाठी मिली।”
घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और वकीलों ने भी किसानों के समर्थन में आवाज उठाई। उनका कहना है कि अन्नदाता को न्याय मिलना चाहिए, क्योंकि खेती के इस मौसम में खाद की कमी से फसलें सूखने की कगार पर हैं।
वहीं प्रशासन का कहना है कि जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और निगरानी के साथ वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किसानों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए