- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिर कुचल कर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की हत्या, 50 हजार रुपये लेकर घर से निकले थे
सिर कुचल कर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की हत्या, 50 हजार रुपये लेकर घर से निकले थे
INDORE, MP
खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मिली सिर कुचली लाश की पहचान पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी के रूप में हुई है.
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक सिर कुचली लाश मिली थी. पुलिस ने लगातार जांच पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त कर ली है. लाश की शिनाख्त पुलिस रेडियो ट्रेनिंग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे प्रभात नारायण चतुर्वेदी
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में 24 जनवरी को एक सिर कुचली हुई लाश की सूचना मिली थी. खजराना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमवाय अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई थी. इसी दौरान मृतक के परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए विजयनगर थाने पहुंचे. पुलिस ने उन्हें एमवाय हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम विभाग में रखी लाश के बारे में जानकारी दी. परिजनों द्वारा लाश की शिनाख्त पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी के रूप में हुई.
बताया गया कि सब इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी 22 जनवरी को अपने घर से 50 हजार रुपये लेकर निकले थे तब से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था. इस दौरान वह ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे. पुलिस ने लाश की पहचान करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याकांड की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक "प्रारंभिक तौर पर लाश की पहचान हो चुकी है. अब हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है. जिस जगह पर लाश मिली थी वहां से देर रात एक ऑटो रिक्शा गुजरता हुआ नजर आ रहा है. जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."
मत्स्य पालन विभाग में अधिकारी हैं मृत सब इंस्पेक्टर की पत्नी
प्रारंभिक तौर पर यह बताया जा रहा है कि प्रभात नारायण ड्यूटी से कई बार गैर हाजिर रहते थे जिसके चलते परिजन पहले भी कई बार उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा चुके हैं. वह किन कारणो के चलते गैरहाजिर रहते थे इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. मृतक के परिवार में उनकी पत्नी हैं जो मत्स्य पालन विभाग में अधिकारी हैं. उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक यूपीएससी की तैयारी कर रहा है तो वही एक होटल संचालित करता है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए