शराबियों की कैटवॉक, पुलिस ने सीधी लाइन पर चलाकर लिया टेस्ट, लड़खड़ाए तो पियक्कड़ घोषित

Ratlam, MP

चूने की लाइन से होगा शराबियों के नशे का टेस्ट. लाइन में पैर लड़खड़ाए तो होगा मेडिकल टेस्ट के साथ कार्रवाई.

मध्य प्रदेश के रतलाम में इन दिनों शराब के शौकीन चूने की लाइन पर कैटवॉक करते हुए नजर आ रहे हैं. जी हां, लेकिन ये किसी फैशन शो या स्टेज की कैटवॉक नहीं बल्कि शराबियों की मेंटल और फिजिकल फिटनेस चेक करने का एक टेस्ट है. रतलाम पुलिस ने यह अनोखी पहल शुरू की है, जिसमें पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चूने की लाइन पर चलाकर नशे का टेस्ट कर रही है.

शराबियों की जांच का अनोखा तरीका

बता दें कि अगर वाहन चालक इस चूने की लाइन में चलने में लड़खड़ाया तो समझ जाइए की वह नशे में है. जिसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट करवा कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यह प्रभावी कार्रवाई रतलाम एसपी अमित कुमार ने निर्देश पर की जा रही है. इसके तहत जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में चूने की लाइन डालकर संदिग्ध शराबियों का टेस्ट किया जा रहा है.

आनोखे अंदाज में शराबियों की जांच

गौरतलब है कि शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से अधिक दुर्घटनाएं और मौत होती हैं. जिले में कई ऐसे थाने और चौकी हैं जहां ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच करने के लिए ब्रेथ एनालाइजर नहीं है. ऐसे में पुलिस वाहनों को रोककर चालकों के नशे में होने का टेस्ट अनोखे तरीके से कर रही है. इस पर एसपी अमित कुमार ने बताया, "जहां ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध नहीं है. वहां वाहन चालक ने नशा किया है या नहीं यह जांचने के लिए एक फिजिकल टेस्ट किया जाता है. सड़क पर बनाई गई चूने की लाइन पर चलवाकर उनकी चाल देखी जाती है. नशा किया हुआ व्यक्ति शरीर पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाता है और लड़खड़ाता है. ऐसी स्थिति पाई जाने पर संदिग्ध व्यक्ति का मेडिकल टेस्ट करवाया जाता है और वैधानिक कार्रवाई की जाती है."

शराबियों में हड़कंप

पुलिस की इस पहल से शराबियों में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की आसानी से उपलब्धता के कारण लोग सुबह से ही शराब पीकर नशे की हालत में धड़ल्ले से टू व्हीलर और फोर व्हीलर दौड़ा रहे हैं, जिसका खामियाजा सड़क पर दूसरे लोगों को उठाना पड़ रहा है. यही वजह है कि इन शराबियों की पहचान करने और ड्रिंक एंड ड्राइव को रोकने के लिए पुलिस उन्हें चूने की लाइन पर चलवा रही है.

पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. हालांकि, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की इस पहल का उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करना और उन्हें रोकना है, ना कि वाहन चालकों को परेशान करना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2024 By दैनिक जागरण

शराबियों की कैटवॉक, पुलिस ने सीधी लाइन पर चलाकर लिया टेस्ट, लड़खड़ाए तो पियक्कड़ घोषित

Ratlam, MP

मध्य प्रदेश के रतलाम में इन दिनों शराब के शौकीन चूने की लाइन पर कैटवॉक करते हुए नजर आ रहे हैं. जी हां, लेकिन ये किसी फैशन शो या स्टेज की कैटवॉक नहीं बल्कि शराबियों की मेंटल और फिजिकल फिटनेस चेक करने का एक टेस्ट है. रतलाम पुलिस ने यह अनोखी पहल शुरू की है, जिसमें पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चूने की लाइन पर चलाकर नशे का टेस्ट कर रही है.

शराबियों की जांच का अनोखा तरीका

बता दें कि अगर वाहन चालक इस चूने की लाइन में चलने में लड़खड़ाया तो समझ जाइए की वह नशे में है. जिसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट करवा कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यह प्रभावी कार्रवाई रतलाम एसपी अमित कुमार ने निर्देश पर की जा रही है. इसके तहत जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में चूने की लाइन डालकर संदिग्ध शराबियों का टेस्ट किया जा रहा है.

आनोखे अंदाज में शराबियों की जांच

गौरतलब है कि शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से अधिक दुर्घटनाएं और मौत होती हैं. जिले में कई ऐसे थाने और चौकी हैं जहां ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच करने के लिए ब्रेथ एनालाइजर नहीं है. ऐसे में पुलिस वाहनों को रोककर चालकों के नशे में होने का टेस्ट अनोखे तरीके से कर रही है. इस पर एसपी अमित कुमार ने बताया, "जहां ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध नहीं है. वहां वाहन चालक ने नशा किया है या नहीं यह जांचने के लिए एक फिजिकल टेस्ट किया जाता है. सड़क पर बनाई गई चूने की लाइन पर चलवाकर उनकी चाल देखी जाती है. नशा किया हुआ व्यक्ति शरीर पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाता है और लड़खड़ाता है. ऐसी स्थिति पाई जाने पर संदिग्ध व्यक्ति का मेडिकल टेस्ट करवाया जाता है और वैधानिक कार्रवाई की जाती है."

शराबियों में हड़कंप

पुलिस की इस पहल से शराबियों में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की आसानी से उपलब्धता के कारण लोग सुबह से ही शराब पीकर नशे की हालत में धड़ल्ले से टू व्हीलर और फोर व्हीलर दौड़ा रहे हैं, जिसका खामियाजा सड़क पर दूसरे लोगों को उठाना पड़ रहा है. यही वजह है कि इन शराबियों की पहचान करने और ड्रिंक एंड ड्राइव को रोकने के लिए पुलिस उन्हें चूने की लाइन पर चलवा रही है.

पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. हालांकि, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की इस पहल का उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करना और उन्हें रोकना है, ना कि वाहन चालकों को परेशान करना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-took-the-catwalk-test-of-drunkards-by-driving-them/article-3566

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.