पुलिस VS वकील: पुलिसकर्मियों ने ब्लैक डीपी लगाकर जताया विरोध तो वकीलों ने लगाए ब्लैक बैंड, प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

INDORE, MP

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार को हुए वकीलों और पुलिस के बीच विवाद  का मामला अब बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिसमें आठ से अधिक थानों की पुलिस फोर्स को एकत्रित किया गया है, जबकि वाटर कैनन गाड़ी और अन्य सुरक्षा उपकरण तैयार किए गए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

विवाद की शुरुआत परदेशीपुरा में हुई। जहां होली के दिन गुलाल फेंकने पर विवाद हो गया। इसमें राजू भोई के साथ वकीलों ने मारपीट कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने पहले आवेदन लिया फिर मेडिकल के बाद वकीलों पर केस दर्ज किया। इसी को लेकर शनिवार को वकीलों ने हाइकोर्ट के सामने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से उनकी बहस भी हुई। नौबत यह आ गई कि, टीआई जितेन्द्र यादव के साथ मारपीट भी की गई। वहीं एसीपी विनोद दीक्षित की वर्दी खींची गई। इसके बाद टीआई के साथ अभद्रता में वकीलों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया।

सोशल मीडिया पर दिखा विवाद का असर

इतना ही नहीं पूरे मामले में पलिस ने वकीलों के घर नोटिस चस्पाकर परदेशीपुरा थाने में बयान दर्ज कराने के बात कही। वहीं अब सोशल मीडिया पर भी दोनों पक्षों की नाराजगी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने अपनी व्हाट्सएप डीपी को काला कर दिया है, वहीं वकील भी अपनी व्हाट्सएप डीपी पर काले बैंड का प्रयोग कर रहे हैं। शनिवार को इस घटना के बाद दोनों पक्षों में काफी आक्रोश देखने को मिला।

पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बता दें कि, शनिवार को हाईकोर्ट चौराहे पर वकीलों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। रविवार को भी माहौल तनाव भरा रहा। इसी को देखते हुए अब पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए पुलिस ने आठ से अधिक थानों की पुलिस फोर्स को एकत्रित किया है। साथ ही वाटर कैनन गाड़ी और अन्य सुरक्षा उपकरण तैयार किए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पुलिस VS वकील: पुलिसकर्मियों ने ब्लैक डीपी लगाकर जताया विरोध तो वकीलों ने लगाए ब्लैक बैंड, प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

INDORE, MP

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार को हुए वकीलों और पुलिस के बीच विवाद  का मामला अब बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिसमें आठ से अधिक थानों की पुलिस फोर्स को एकत्रित किया गया है, जबकि वाटर कैनन गाड़ी और अन्य सुरक्षा उपकरण तैयार किए गए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

विवाद की शुरुआत परदेशीपुरा में हुई। जहां होली के दिन गुलाल फेंकने पर विवाद हो गया। इसमें राजू भोई के साथ वकीलों ने मारपीट कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने पहले आवेदन लिया फिर मेडिकल के बाद वकीलों पर केस दर्ज किया। इसी को लेकर शनिवार को वकीलों ने हाइकोर्ट के सामने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से उनकी बहस भी हुई। नौबत यह आ गई कि, टीआई जितेन्द्र यादव के साथ मारपीट भी की गई। वहीं एसीपी विनोद दीक्षित की वर्दी खींची गई। इसके बाद टीआई के साथ अभद्रता में वकीलों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया।

सोशल मीडिया पर दिखा विवाद का असर

इतना ही नहीं पूरे मामले में पलिस ने वकीलों के घर नोटिस चस्पाकर परदेशीपुरा थाने में बयान दर्ज कराने के बात कही। वहीं अब सोशल मीडिया पर भी दोनों पक्षों की नाराजगी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने अपनी व्हाट्सएप डीपी को काला कर दिया है, वहीं वकील भी अपनी व्हाट्सएप डीपी पर काले बैंड का प्रयोग कर रहे हैं। शनिवार को इस घटना के बाद दोनों पक्षों में काफी आक्रोश देखने को मिला।

पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बता दें कि, शनिवार को हाईकोर्ट चौराहे पर वकीलों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। रविवार को भी माहौल तनाव भरा रहा। इसी को देखते हुए अब पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए पुलिस ने आठ से अधिक थानों की पुलिस फोर्स को एकत्रित किया है। साथ ही वाटर कैनन गाड़ी और अन्य सुरक्षा उपकरण तैयार किए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-vs-lawyer/article-14283

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.