- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, लंबे समय से डिप्रेशन में था, पुलिस जुटी जांच में
इंदौर में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, लंबे समय से डिप्रेशन में था, पुलिस जुटी जांच में
INDORE, MP
डिप्रेशन का शिकार पुलिस कर्मी ने मौत को क्यों लगाया गले? जांच में जुटी इंदौर की बाणगंगा पुलिस.
बाणगंगा थाना क्षेत्र में डीआरपी लाइन में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. बाणगंगा पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव थाना क्षेत्र में पेड़ के पास मिला है. इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को अस्पताल भेजा. इस दौरान जानकारी मिली कि शव युवक डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी अनुज जाट का है.
2016 में ज्वॉइन की थी पुलिस की नौकरी
पुलिसकर्मी के शव की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिजनों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी. प्रारंभिक तौर पर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, '' मृतक जीआरपी लाइन में एमटी डिपार्टमेंट में पदस्थ था और 2016 में उसने पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी. उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन नौकरी के चलते इंदौर के डीआरपी लाइन में ही रह रहा था.''
नौकरी से कुछ देर में आने का कहकर निकला था
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने आगे बताया, '' शनिवार को वह कुछ देर से नौकरी से वापस आने का कह कर घर से निकाला था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा. उसके नहीं लौटने पर पत्नी और उसके परिजनों ने इसकी सूचना भी पुलिसकर्मियों के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों को दी थी और पहले से ही उसकी तलाश में जुटे थे कि इसकी बीच उसकी आत्महत्या की खबर सामने आई.
लंबे समय से था डिप्रेशन में
मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अरविंदो हॉस्पिटल में भेजा गया. इसी बीच यह तथ्य भी सामने आया कि मृतक अनुज पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था और उसका उपचार भी विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है लेकिन वह किस बीमारी से जूझ रहा था इसके बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर ही जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए