एमपी में सियासी हलचल तेज: अमित शाह का दौरा, लाड़ली बहनों के खातों में राशि, कांग्रेस का ईडी दफ्तरों पर प्रदर्शन

BHOPAL, MP

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास पर हैं। वे मंगलवार शाम 6:20 बजे उदयपुर से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नीमच पहुंचे, जहां सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर स्थित हेलीपैड पर उनका स्वागत हुआ। शाह रात का विश्राम ऑफिसर मैस में करेंगे।

बुधवार 17 अप्रैल को वे सुबह 8:00 बजे सीआरपीएफ परेड ग्राउंड में आयोजित राइजिंग डे परेड में भाग लेंगे और सलामी लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। परेड के बाद अमित शाह दोपहर 1:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

लाड़ली बहनों को आज मिलेगी योजना की किस्त, सीएम करेंगे ट्रांसफर

आज प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंडला जिले के टिकरवारा गांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर:

  • 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे।

  • 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 57 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी जाएगी।

  • सम्मेलन में 1100 कन्याओं के विवाह संपन्न होंगे।

ईडी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेशभर में घेराव का ऐलान

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट को लेकर कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन करेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी ईडी कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि “सोनिया गांधी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।” कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर राजनीतिक बदले की कार्रवाई कर रही है। सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा में वक्ता कार्यशाला का आयोजन, संगठन को लेकर मंथन

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में वक्ताओं की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हो रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, यहां वे कार्यशाला को संबोधित करेंगे। प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में उनके व्यतित्व, कृतित्व और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  

इस मौके पर मौजूद प्रमुख नेता:

  • लक्ष्मीकांत वाजपेयी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)

  • दुष्यंत गौतम (राष्ट्रीय महासचिव)

  • लाल सिंह आर्य (अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष)

  • विष्णुदत्त शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, हितानंद जी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में सियासी हलचल तेज: अमित शाह का दौरा, लाड़ली बहनों के खातों में राशि, कांग्रेस का ईडी दफ्तरों पर प्रदर्शन

BHOPAL, MP

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास पर हैं। वे मंगलवार शाम 6:20 बजे उदयपुर से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नीमच पहुंचे, जहां सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर स्थित हेलीपैड पर उनका स्वागत हुआ। शाह रात का विश्राम ऑफिसर मैस में करेंगे।

बुधवार 17 अप्रैल को वे सुबह 8:00 बजे सीआरपीएफ परेड ग्राउंड में आयोजित राइजिंग डे परेड में भाग लेंगे और सलामी लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। परेड के बाद अमित शाह दोपहर 1:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

लाड़ली बहनों को आज मिलेगी योजना की किस्त, सीएम करेंगे ट्रांसफर

आज प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंडला जिले के टिकरवारा गांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर:

  • 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे।

  • 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 57 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी जाएगी।

  • सम्मेलन में 1100 कन्याओं के विवाह संपन्न होंगे।

ईडी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेशभर में घेराव का ऐलान

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट को लेकर कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन करेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी ईडी कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि “सोनिया गांधी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।” कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर राजनीतिक बदले की कार्रवाई कर रही है। सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा में वक्ता कार्यशाला का आयोजन, संगठन को लेकर मंथन

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में वक्ताओं की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हो रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, यहां वे कार्यशाला को संबोधित करेंगे। प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में उनके व्यतित्व, कृतित्व और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  

इस मौके पर मौजूद प्रमुख नेता:

  • लक्ष्मीकांत वाजपेयी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)

  • दुष्यंत गौतम (राष्ट्रीय महासचिव)

  • लाल सिंह आर्य (अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष)

  • विष्णुदत्त शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, हितानंद जी

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/political-movement-tej-amit-shahs-visit-in-mp/article-17831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.