सौगात ए मोदी पर सियासत: MP के मंत्री बोले- राजीव गांधी ने सिर्फ कहा था देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का, PM मोदी ने कर के दिखाया

JABALPUR, MP

सौगात ए मोदी अभियान पर मध्य प्रदेश में भी सियासी घमासान मच गया। विपक्ष के सवाल उठाने पर लोक निर्माण (PWD) मंत्री का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सिर्फ कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर के दिखाया है। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और त्योहारो पर खुले में मांस बिकने पर भी प्रतिक्रिया दी है।

एमपी के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सौगात ए मोदी अभियान पर मचे सियासी घमासान के बीच बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस ने मुसलमान के वोट लेने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को हमेशा भारतीय जनता पार्टी से डराने का काम किया।

मंत्री राकेश ने किया ये बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सिर्फ कहा था देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का, पीएम मोदी ने करके दिखाया। पीएम की सौगात से कांग्रेस को मुस्लिम वोट खिसकने का डर सता रहा है। इतना ही नहीं मंत्री राकेश सिंह यह भी दावा किया कि सरकारी योजनाओं में लाभ लेने वाले सबसे ज्यादा मुसलमान है।

कुणाल कामरा की टिप्पणी पर कही ये बात

PWD मंत्री ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति के नाम पर घटिया टिप्पणी करने की आजादी नहीं दी जा सकती है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी का भी मजाक नहीं बनाया जा सकता। किसी के व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। वहीं राकेश सिंह ने औरंगजेब को सबसे क्रूर शासक बताया है। उन्होंने कहा कि सबसे क्रूर शासक के महिमामंडन से देश की जनता की भावना आहत होती है।

देश की बहुसंख्यक आबादी का सम्मान करना चाहिए

त्योहारों में खुले में मांस बिकने पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बहुसंख्यक आबादी की भावनाओं का सभी को सम्मान करना चाहिए। देश की बहुसंख्यक आबादी त्योहारों पर उनके घरों के आसपास मांस बनने या मांस बिकने पर परहेज करती है। त्योहारों पर किसी तीर्थ स्थान के आसपास भी मांस बिकना लोगों को असहज करता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने पर ही भाईचारा संभव है। यह महज धर्म विशेष की बात नहीं है। देश की बहुसंख्यक आबादी त्योहारों में जिन चीजों का परहेज करती है उसका सम्मान सभी को करना चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सौगात ए मोदी पर सियासत: MP के मंत्री बोले- राजीव गांधी ने सिर्फ कहा था देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का, PM मोदी ने कर के दिखाया

JABALPUR, MP

सौगात ए मोदी अभियान पर मध्य प्रदेश में भी सियासी घमासान मच गया। विपक्ष के सवाल उठाने पर लोक निर्माण (PWD) मंत्री का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सिर्फ कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर के दिखाया है। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और त्योहारो पर खुले में मांस बिकने पर भी प्रतिक्रिया दी है।

एमपी के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सौगात ए मोदी अभियान पर मचे सियासी घमासान के बीच बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस ने मुसलमान के वोट लेने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को हमेशा भारतीय जनता पार्टी से डराने का काम किया।

मंत्री राकेश ने किया ये बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सिर्फ कहा था देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का, पीएम मोदी ने करके दिखाया। पीएम की सौगात से कांग्रेस को मुस्लिम वोट खिसकने का डर सता रहा है। इतना ही नहीं मंत्री राकेश सिंह यह भी दावा किया कि सरकारी योजनाओं में लाभ लेने वाले सबसे ज्यादा मुसलमान है।

कुणाल कामरा की टिप्पणी पर कही ये बात

PWD मंत्री ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति के नाम पर घटिया टिप्पणी करने की आजादी नहीं दी जा सकती है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी का भी मजाक नहीं बनाया जा सकता। किसी के व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। वहीं राकेश सिंह ने औरंगजेब को सबसे क्रूर शासक बताया है। उन्होंने कहा कि सबसे क्रूर शासक के महिमामंडन से देश की जनता की भावना आहत होती है।

देश की बहुसंख्यक आबादी का सम्मान करना चाहिए

त्योहारों में खुले में मांस बिकने पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बहुसंख्यक आबादी की भावनाओं का सभी को सम्मान करना चाहिए। देश की बहुसंख्यक आबादी त्योहारों पर उनके घरों के आसपास मांस बनने या मांस बिकने पर परहेज करती है। त्योहारों पर किसी तीर्थ स्थान के आसपास भी मांस बिकना लोगों को असहज करता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने पर ही भाईचारा संभव है। यह महज धर्म विशेष की बात नहीं है। देश की बहुसंख्यक आबादी त्योहारों में जिन चीजों का परहेज करती है उसका सम्मान सभी को करना चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/political-mp-minister-said-on-saugat-e-modi-rajiv-gandhi-had-just/article-15546

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.