भोपाल में 1814 करोड़ की MD ड्रग पकड़े जाने पर सियासत शुरू, जीतू पटवारी ने डिप्टी सीएम का मांगा इस्तीफा

BHOPAL, MP

भोपाल के बगरोदा पठार इंडस्ट्रियल एरिया में गुजरात एटीएस और एनसीबी द्वारा छापेमारी में 1814 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़े जाने के बाद सियासत शुरू हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बगरोदा पठार इंडस्ट्रियल एरिया में गुजरात एटीएस और एनसीबी द्वारा छापेमारी में 1814 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़े जाने के बाद सियासत शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हो गए हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का इस्तीफा मांगा है। दरअसल इस मामले में एक आरोपी हरीश आंजना की डिप्टी सीएम के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद जीतू पटवारी सरकार को घेरा है।JEE

ऐसी घटनाएं मोहन यादव को अस्थिर करने की साजिश 
पटवारी ने पूछा कि लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्या ये बीजेपी में मोहन यादव को अस्थिर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है? पटवारी ने एक फोटो दिखाते हुए कहा यह व्यक्ति है जो इसमें संलग्न पाया गया है। यह उप मुख्यमंत्री का करीबी है। इसकी खुद की प्रोफाइल पर 500 फोटो हैं। युवा मोर्चा का नेता है । देश के प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है, क्या उपमुख्यमंत्री जी का इस्तीफा लेंगे? प्रधानमंत्री जी ने तीन दिन पहले जो कहा क्या उपमुख्यमंत्री देवड़ा जी का आप उनसे इस्तीफा लेंगे ? उन्होंने कहा कि मोहन यादव की नीयत देखना चाहिए। मोहन यादव को तत्काल जगदीश देवड़ा जी का इस्तीफा लेना चाहिए। ऐसे माफियाओं को कोई भी राजनीतिक व्यक्ति संरक्षण देगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा। मोहन भैया, देवड़ा जी का इस्तीफा लो और मध्य प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करो। नशा मुक्त करो। आपकी छवि ऐसी बनती जा रही है कि हर तरह का माफिया सरकार पर हावी है। इस परसेप्शन को हटाओ। प्रदेश बदनाम हो रहा है। हर क्षेत्र में कलंकित हो रहा है। उसका अगर कोई दोषी है, तो आज सरकार का मुखिया होने के नाते मोहन यादव हैं।

प्रदेश की सरकार और पुलिस को नहीं थी जानकारी
जीतू पटवारी ने कहा कि भोपाल में लगभग 1900 करोड रुपए का ड्रग्स का कारोबार पकड़ा गया इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि यह मध्य प्रदेश पुलिस नहीं, बल्कि गुजरात की पुलिस और केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ा। गुजरात के गृहमंत्री का ट्वीट आया उन्होंने यह कहा कि हमने सफलता पाई। फिर 4 घंटे बाद कहा कि मध्य प्रदेश वालों का भी इसमें योगदान है। हमारे मध्य प्रदेश की सरकार और पुलिस को पता ही नहीं था। अखबारों में छपा कि एक महीने से गुजरात की एजेंसियां काम मे लगी थीं। लेकिन हमारे पास जानकारी दो महीने की है। पिछले दो महीने से यह एजेंसियां अलग-अलग तरीके से काम कर रही थी। लेकिन मध्य प्रदेश की पुलिस और यहां के कानून व्यवस्था से जुड़े लोगों को सहभागी नहीं बनाया। क्योंकि उनकी मिली भगत थी। यदि वे साथ होते तो यह आरोपी पकड़े नहीं जाते।

MP  के 80% घरों में किसी न किसी प्रकार का नशा पहुंचा
जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो आरोप लगाया उसमें जो भी व्यक्ति हो उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए चाहे वह कोई भी हो। मध्य प्रदेश के 80% घरों में किसी न किसी प्रकार का नशा होता है और नशे के तरीके क्या-क्या हैं। शराब, चरस, एमडी ड्रग, अलग-अलग प्रकार की दवाइयां, कई का हम नाम ही नहीं जानते। न जाने कितने प्रकार के नशे हैं। और इस नशे से बच्चे भी नहीं बच रहे। यह बच्चे मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं जिस माता-पिता का बच्चा इस तरह के नशे में पड़ा है उसकी माता-पिता खून के आंसू रोते हैं। 25 साल से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है देश के प्रधानमंत्री जब भाषण देते हैं, तो यह क्यों नहीं बताते कि यहां 25 साल से बीजेपी की सरकार है और 1 साल का मैंने आंकड़ा दिया है। अगर थोड़ी सी भी नैतिकता हो देश के प्रधानमंत्री की भाषा और काम करने के तरीके में तो सामने लाएं। जीतू पटवारी ने कहा कि आरोपी के बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता के साथ फोटो हैं, तो कैसा प्रदेश बन रहा है हमारा। नशे के कारोबार में हम नंबर वन और नशे के कारोबार को सरकार और सरकार से जुड़े हुए लोगों का संरक्षण है। इसमें मध्य प्रदेश नंबर वन है। यह सरकार मोहन यादव की नहीं है, यह सरकार बीजेपी और जनता की नहीं, यह माफियाओं की सरकार है। हर क्षेत्र में माफिया हैं।पटवारी ने पीएम मोदी का 3 दिन पुराना वीडियो दिखाया
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस दौरान प्रधानमंत्री के 3 दिन पहले दिए गए बयान का वीडियो दिखाया और उसके बाद कहा लगातार मध्यप्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। जनवरी 2024 में 5 किलो से ज्यादा नशीले ड्रग्स पकड़ा गया है भोपाल के तस्कर गिरफ्तार हुए। मार्च 2024 में ऐसा ही नशे का कारोबार पकड़ा गया फिर रतलाम में अप्रैल 2024 को यही जखीरा पकड़ा गया। फिर जुलाई 2024 को ग्वालियर में कितने का जखीरा पकड़ा गया। फिर रतलाम में अभी कुछ दिन पहले पकड़ा गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/politics-started-after-drug-worth-1814-crores-was-caught-in/article-839

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.