- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- निवाड़ी में जेसीबी से निकाला तालाब का पानी, आठ गांवों पर संकट टला
निवाड़ी में जेसीबी से निकाला तालाब का पानी, आठ गांवों पर संकट टला
Niwari, MP
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र में वीरसागर तालाब का पानी ओवरफ्लो होने से आठ गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। पानी का दबाव लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।
शुक्रवार को प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से तालाब का पानी बाहर निकाला, जिससे खतरे की स्थिति काफी हद तक टल गई।
तालाब के पानी से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और खेतों में पानी भर जाने से फसलें भी प्रभावित हुईं। प्रभावित गांवों में वीरसागर ताल, शुकलाई, नयाखेरा, बमरौली, खेरो, बडगुईया, भोपालपुरा और ठोपा का खिरक शामिल हैं।
कुछ दिन पहले कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने तालाब का निरीक्षण कर पानी की निकासी के निर्देश दिए थे, लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। गुरुवार को जब समस्या गंभीर हो गई और मीडिया ने इसे प्रमुखता से उठाया, तब प्रशासन हरकत में आया।
शुक्रवार को पुलिस, राजस्व विभाग और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी से पानी निकासी की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद गांवों पर मंडराता खतरा टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए