- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में ‘गुमशुदा मंत्री’ के पोस्टर: कांग्रेस का आरोप – विवादित बयान के बाद से लापता हैं विजय शाह
इंदौर में ‘गुमशुदा मंत्री’ के पोस्टर: कांग्रेस का आरोप – विवादित बयान के बाद से लापता हैं विजय शाह
Indore, MP
मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह को लेकर कांग्रेस ने नया मोर्चा खोल दिया है। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहों पर 'गुमशुदा मंत्री' के पोस्टर चिपकाए हैं।
इन पोस्टरों में वन मंत्री विजय शाह को ढूंढने वाले को "उचित इनाम" देने की घोषणा की गई है। कांग्रेस का आरोप है कि सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादास्पद बयान के बाद से मंत्री सार्वजनिक रूप से कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने कहा कि विजय शाह पिछले कई दिनों से न तो किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए हैं और न ही हाल ही में इंदौर में हुई कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि यह एक रणनीति के तहत किया जा रहा है ताकि मंत्री को मीडिया और विपक्ष की आलोचनाओं से बचाया जा सके।
कांग्रेस का कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री का इस तरह से अचानक “गायब” हो जाना प्रदेश के गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। पार्टी ने मांग की है कि विजय शाह को उनके पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए