एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के शव 3 घंटे चला दोबारा पोस्टमॉर्टम, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली एम्स टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। परिवार ने CBI जांच की मांग उठाई।

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को भोपाल AIIMS में दिल्ली एम्स की 4 सदस्यीय टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। यह प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। अस्पताल परिसर में सुबह से ही भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। मॉर्च्यूरी के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही और बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की गई। इसी बीच घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन अर्थी सजने से पहले मां की हालत बिगड़ गई और वे रो पड़ीं। परिवार के लोग उन्हें संभालते नजर आए। परिजनों के मुताबिक शाम करीब 5 बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ट्विशा शर्मा केस अब सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं माना जा रहा, क्योंकि मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई भी होनी है।

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने पोस्टमॉर्टम के बाद कहा कि परिवार को जांच पर भरोसा नहीं रह गया था, इसलिए दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की गई। बहन स्वाति शर्मा ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें श्मशान घाट तक में आने नहीं देंगे। पिता नवनिधि शर्मा ने मामले को जल्द CBI को सौंपने की मांग दोहराई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी जांच CBI को ट्रांसफर करने पर सहमति दे दी है। दूसरी तरफ भोपाल कोर्ट में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन लगाया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा की मौत हुई थी। ससुराल पक्ष शुरुआत से इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायका पक्ष लगातार हत्या का आरोप लगा रहा है। इसी विवाद के बीच पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुटी है।

इधर आरोपी पति समर्थ सिंह फिलहाल 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में उसने दावा किया कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे, लेकिन अप्रैल में ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। समर्थ के मुताबिक ट्विशा घरेलू जिंदगी से परेशान रहती थी और कई बार दिल्ली या अपने भाई के पास अजमेर जाने की बात कहती थी। उसने पुलिस को बताया कि 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से लौटकर आई थी। दोनों ने पार्क में वॉक भी की और साथ में खाना खाया। बाद में ट्विशा नीचे वाले कमरे में फोन पर बात करने चली गई। कुछ देर बाद उसकी मां का फोन आया कि ट्विशा परेशान लग रही है और रो रही थी। समर्थ के अनुसार जब उसकी मां छत पर पहुंचीं तो ट्विशा फंदे पर लटकी मिली। परिवार ने उसे नीचे उतारकर AIIMS पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बयान और घटनाक्रम में कई बातें अभी जांच के दायरे में हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सिर्फ आत्महत्या मानने के लिए तैयार नहीं दिख रही। इसी वजह से दोबारा पोस्टमॉर्टम और कई तकनीकी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2026 By Rohit.P

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के शव 3 घंटे चला दोबारा पोस्टमॉर्टम, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को भोपाल AIIMS में दिल्ली एम्स की 4 सदस्यीय टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। यह प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। अस्पताल परिसर में सुबह से ही भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। मॉर्च्यूरी के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही और बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की गई। इसी बीच घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन अर्थी सजने से पहले मां की हालत बिगड़ गई और वे रो पड़ीं। परिवार के लोग उन्हें संभालते नजर आए। परिजनों के मुताबिक शाम करीब 5 बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ट्विशा शर्मा केस अब सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं माना जा रहा, क्योंकि मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई भी होनी है।

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने पोस्टमॉर्टम के बाद कहा कि परिवार को जांच पर भरोसा नहीं रह गया था, इसलिए दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की गई। बहन स्वाति शर्मा ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें श्मशान घाट तक में आने नहीं देंगे। पिता नवनिधि शर्मा ने मामले को जल्द CBI को सौंपने की मांग दोहराई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी जांच CBI को ट्रांसफर करने पर सहमति दे दी है। दूसरी तरफ भोपाल कोर्ट में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन लगाया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा की मौत हुई थी। ससुराल पक्ष शुरुआत से इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायका पक्ष लगातार हत्या का आरोप लगा रहा है। इसी विवाद के बीच पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुटी है।

इधर आरोपी पति समर्थ सिंह फिलहाल 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में उसने दावा किया कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे, लेकिन अप्रैल में ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। समर्थ के मुताबिक ट्विशा घरेलू जिंदगी से परेशान रहती थी और कई बार दिल्ली या अपने भाई के पास अजमेर जाने की बात कहती थी। उसने पुलिस को बताया कि 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से लौटकर आई थी। दोनों ने पार्क में वॉक भी की और साथ में खाना खाया। बाद में ट्विशा नीचे वाले कमरे में फोन पर बात करने चली गई। कुछ देर बाद उसकी मां का फोन आया कि ट्विशा परेशान लग रही है और रो रही थी। समर्थ के अनुसार जब उसकी मां छत पर पहुंचीं तो ट्विशा फंदे पर लटकी मिली। परिवार ने उसे नीचे उतारकर AIIMS पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बयान और घटनाक्रम में कई बातें अभी जांच के दायरे में हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सिर्फ आत्महत्या मानने के लिए तैयार नहीं दिख रही। इसी वजह से दोबारा पोस्टमॉर्टम और कई तकनीकी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/postmortem-of-actress-twisha-sharmas-body-took-3-hours-and/article-54136

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.