प्रद्युम्न सिंह तोमर 1 साल तक पहनेंगे बिना प्रेस किए कपड़े, कांग्रेस बोली- ऊर्जा नहीं, नौटंकी मंत्री

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़ा ऐलान किया है. ऊर्जा मंत्री 1 साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनेंगे.

मध्य प्रदेश के एक ऐसे मंत्री जो हमेशा ही अपने काम के अनोखे तरीके को लेकर चर्चा में रहते हैं. कभी सफाई के लिए नाले में उतर जाते हैं, तो कभी बाल्टी लेकर सड़क पर बैठ जाते हैं, अब तक तो आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि हम प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बात कर रहे हैं. जो एक बार फिर अपने एक अनोखे बयान को लेकर चर्चा में हैं. कह रहे हैं कि अब बिजली बचाने के लिए कपड़ों पर इस्त्री नहीं करेंगे.

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा से सुर्खियों में छाए रहते हैं. चाहे सरकार में आने से पहले रहे हों या मंत्री बनने के बाद, उनके तरीकों में बदलाव नहीं आया. लोगों के लिए उनका बर्ताव आज भी घर जैसा है, क्योंकि उन्हें कभी ट्रांसफॉर्मर से पेड़ों की पत्तियां हटाते तो कभी नाले में उतरकर सफाई करते देखा जा सकता है. अब उनका एक बयान चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि ऊर्जा मंत्री कह रहे हैं कि अब वे बिना इस्त्री के कपड़े पहनेंगे. जिसके पीछे की वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

'एक ड्रेस में खर्च हो जाती है आधा यूनिट बिजली'

ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि "अब वे बिना इस्त्री यानि प्रेस के कपड़े पहन रहे हैं, क्योंकि इससे बिजली की बचत होती है. उनका कहना है कि लोगों को बिजली सोच समझकर खर्च करना चाहिए, क्योंकि इससे न सिर्फ घर का खर्चा बढ़ता है, बल्कि पर्यावरण पर भी असर पड़ता है. ऊर्जा मंत्री कहते हैं कि एक कपड़ा इस्त्री ( प्रेस, आयरन) करने पर करीब आधा यूनिट बिजली खत्म होती है. इससे पैदा होने वाला कार्बन डाइऑक्साइड अगर साल भर देखा जाए, वह चार पेड़ों के बराबर हो जाता है."

एक साल तक के लिए की है पहल

हालांकि ऊर्जा मंत्री ने यह फैसला लगभग एक साल के लिए लिया है. उनका कहना है कि अब पूरे एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे. उनका मानना है कि अगर हम इसी तरह छोटे-छोटे कदम उठाएंगे, तो इसका असर पर्यावरण सुधार में भी दिखाई देगा, क्योंकि ग्वालियर में प्रदूषण का स्तर जिस तरह बढ़ रहा है. ऐसे में छोटे छोटे कदम भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए उन्होंने आमजन से भी इस बात की अपील की है कि वे स्वच्छता के साथ पर्यावरण बचाने के लिए आगे आए साथ ही बिजली बचाने कल ये भी अपने जीवन मैच छोटे छोटे परिवर्तन जरूर करें.

कांग्रेस बोली इन्हें नाट्य या अभिनय मंत्री होना चाहिए

वहीं ऊर्जा मंत्री के इस बयान को लेकर कांग्रेस भी मजे ले रही है. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया सेल के उपाध्यक्ष आरपी सिंह कहते हैं के "प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा नहीं बल्कि नाट्य या अभिनय मंत्री होना चाहिए, क्योंकि अगर मंत्रीजी को बिजली और पर्यावरण की इतनी चिंता है तो वे क्यों नहीं सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रहे हैं और अगर आधे यूनिट से पर्यावरण बचा रहे हैं, तो क्यों न साइकिल से चला करें. आप दिनभर प्रोटोकॉल में सात गाड़ियां लेकर घूमते हैं. उन गाड़ियों के डीजल से कितना प्रदूषण होता है. उसके मानक पर कभी ध्यान नहीं दिया. यह सिर्फ नौटंकी मंत्री थे और नौटंकी मंत्री ही रहेंगे."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

प्रद्युम्न सिंह तोमर 1 साल तक पहनेंगे बिना प्रेस किए कपड़े, कांग्रेस बोली- ऊर्जा नहीं, नौटंकी मंत्री

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के एक ऐसे मंत्री जो हमेशा ही अपने काम के अनोखे तरीके को लेकर चर्चा में रहते हैं. कभी सफाई के लिए नाले में उतर जाते हैं, तो कभी बाल्टी लेकर सड़क पर बैठ जाते हैं, अब तक तो आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि हम प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बात कर रहे हैं. जो एक बार फिर अपने एक अनोखे बयान को लेकर चर्चा में हैं. कह रहे हैं कि अब बिजली बचाने के लिए कपड़ों पर इस्त्री नहीं करेंगे.

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा से सुर्खियों में छाए रहते हैं. चाहे सरकार में आने से पहले रहे हों या मंत्री बनने के बाद, उनके तरीकों में बदलाव नहीं आया. लोगों के लिए उनका बर्ताव आज भी घर जैसा है, क्योंकि उन्हें कभी ट्रांसफॉर्मर से पेड़ों की पत्तियां हटाते तो कभी नाले में उतरकर सफाई करते देखा जा सकता है. अब उनका एक बयान चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि ऊर्जा मंत्री कह रहे हैं कि अब वे बिना इस्त्री के कपड़े पहनेंगे. जिसके पीछे की वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

'एक ड्रेस में खर्च हो जाती है आधा यूनिट बिजली'

ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि "अब वे बिना इस्त्री यानि प्रेस के कपड़े पहन रहे हैं, क्योंकि इससे बिजली की बचत होती है. उनका कहना है कि लोगों को बिजली सोच समझकर खर्च करना चाहिए, क्योंकि इससे न सिर्फ घर का खर्चा बढ़ता है, बल्कि पर्यावरण पर भी असर पड़ता है. ऊर्जा मंत्री कहते हैं कि एक कपड़ा इस्त्री ( प्रेस, आयरन) करने पर करीब आधा यूनिट बिजली खत्म होती है. इससे पैदा होने वाला कार्बन डाइऑक्साइड अगर साल भर देखा जाए, वह चार पेड़ों के बराबर हो जाता है."

एक साल तक के लिए की है पहल

हालांकि ऊर्जा मंत्री ने यह फैसला लगभग एक साल के लिए लिया है. उनका कहना है कि अब पूरे एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे. उनका मानना है कि अगर हम इसी तरह छोटे-छोटे कदम उठाएंगे, तो इसका असर पर्यावरण सुधार में भी दिखाई देगा, क्योंकि ग्वालियर में प्रदूषण का स्तर जिस तरह बढ़ रहा है. ऐसे में छोटे छोटे कदम भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए उन्होंने आमजन से भी इस बात की अपील की है कि वे स्वच्छता के साथ पर्यावरण बचाने के लिए आगे आए साथ ही बिजली बचाने कल ये भी अपने जीवन मैच छोटे छोटे परिवर्तन जरूर करें.

कांग्रेस बोली इन्हें नाट्य या अभिनय मंत्री होना चाहिए

वहीं ऊर्जा मंत्री के इस बयान को लेकर कांग्रेस भी मजे ले रही है. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया सेल के उपाध्यक्ष आरपी सिंह कहते हैं के "प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा नहीं बल्कि नाट्य या अभिनय मंत्री होना चाहिए, क्योंकि अगर मंत्रीजी को बिजली और पर्यावरण की इतनी चिंता है तो वे क्यों नहीं सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रहे हैं और अगर आधे यूनिट से पर्यावरण बचा रहे हैं, तो क्यों न साइकिल से चला करें. आप दिनभर प्रोटोकॉल में सात गाड़ियां लेकर घूमते हैं. उन गाड़ियों के डीजल से कितना प्रदूषण होता है. उसके मानक पर कभी ध्यान नहीं दिया. यह सिर्फ नौटंकी मंत्री थे और नौटंकी मंत्री ही रहेंगे."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pradyuman-singh-tomar-will-wear-clothes-for-1-year-congress/article-12538

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.