प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, ‘जिंदा रही तो कोर्ट जरूर जाउंगी’

JAGRAN DESK

मुंबई एनआईए कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद ने कहा कि जिंदा रही तो कोर्ट जरूर जाऊंगी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी तस्वीर भो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद रह चुकी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंट पर लिखा- कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गए। ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानो से कम सुनना बोलने में असंतुलन स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाउंगी।

दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर बीते कुछ महीनों से मेडिकल के आधार पर अदालत में पेश नहीं हुई है। जिसके चलते मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई में शामिल नहीं होने पर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट केस में फाइनल बहस चल रही है। इसलिए आरोपी का कोर्ट में होना जरूरी है। यह दूसरी बार जमानती वारंट जारी किया गया है। वारंटी की वैधता 13 नवंबर तक है। इसके पहले भी विशेष अदालत ने जमानती वारंट जारी किया था। तब प्रज्ञा के वकील की तरफ से सेहत ठीक नहीं होने का हवाला दिया गया था। लेकिन खराब सेहत वाला मेडिकल सर्टिफिकेट कोर्ट ने न मंजूर कर दिया था।

गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मालेगांव उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले का एक सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर है। धमाके के बाद 30 सितंबर 2008 को मालेगांव के आजाद नगर पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए थे। फिलहाल इस मामले की सुनवाई स्पेशल एनआईए कोर्ट में चल रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, ‘जिंदा रही तो कोर्ट जरूर जाउंगी’

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद रह चुकी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंट पर लिखा- कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गए। ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानो से कम सुनना बोलने में असंतुलन स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाउंगी।

दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर बीते कुछ महीनों से मेडिकल के आधार पर अदालत में पेश नहीं हुई है। जिसके चलते मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई में शामिल नहीं होने पर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट केस में फाइनल बहस चल रही है। इसलिए आरोपी का कोर्ट में होना जरूरी है। यह दूसरी बार जमानती वारंट जारी किया गया है। वारंटी की वैधता 13 नवंबर तक है। इसके पहले भी विशेष अदालत ने जमानती वारंट जारी किया था। तब प्रज्ञा के वकील की तरफ से सेहत ठीक नहीं होने का हवाला दिया गया था। लेकिन खराब सेहत वाला मेडिकल सर्टिफिकेट कोर्ट ने न मंजूर कर दिया था।

गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मालेगांव उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले का एक सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर है। धमाके के बाद 30 सितंबर 2008 को मालेगांव के आजाद नगर पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए थे। फिलहाल इस मामले की सुनवाई स्पेशल एनआईए कोर्ट में चल रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pragya-thakur-made-serious-allegations-against-congress/article-2965

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.