भिखारी वाले बयान पर प्रहलाद पटेल की सफाई, जीतू पटवारी पर लगाया आरोप

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने बयान पर सफाई दी है. साथ ही कैबिनेट मंत्री ने जीतू पटवारी से माफी मांगने कहा.

मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान सुर्खियों में है. जिसे लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि " उन्होंने राजगढ़ के सुठालिया में जो बयान दिया था, उसमें वे भिखारी जनता को नहीं कह रहे थे, बल्कि यह एक सामाजिक सभा थी, वह अपने समाज के लोगों को समझाइश दे रहे थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर जो बयान दिया है, वह गलत है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

बयान पर प्रहलाद पटेल की सफाई

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि "मैंने अपने भाषण के दौरान जो भी कहा, वह जनता के लिए नहीं था, बल्कि जिस सभा में मैं बोल रहा था, वह सभा एक सामाजिक सभा थी. जो हमारे समाज की बैठक थी, इसलिए जनता को भिखारी कहने का सवाल ही नहीं उठता. प्रहलाद पटेल ने कहा कि उन्होंने जिस कार्यक्रम में यह भाषण दिया, वह कार्यक्रम समाज का व्यक्तिगत कार्यक्रम था. उन्होंने कोई भी बयान जनता के लिए नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि जिस मंच से उन्होंने यह भाषण दिया था, उस मंच पर कांग्रेस के लोग भी मौजूद थे. ऐसी स्थिति में मेरी पार्टी और मेरे नेतृत्व को कटघरे में खड़े करना, यह जीतू पटवारी के छपास का कारण है.

प्रहलाद पटेल का जीतू पटवारी पर आरोप

उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई करना है, तो मेरे साथ जो मंच पर कांग्रेस के लोग थे, उनके खिलाफ पहले कार्रवाई करें. प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह बयान मेरे अपने लोगों के बीच की थी, जो मैं हमेशा से करता रहा हूं और करता रहूंगा. स्वाभिमान से समाज को खड़ा करना, यह अपराध नहीं है. प्रहलाद पटेल ने कहा कि जीतू पटवारी ने पूरा भाषण नहीं सुना है, उन्हें पूरी वस्तुस्थिति पता ही नहीं है. इसलिए आधी अधूरी जानकारी के आधार पर उन्होंने बयान जारी कर दिया. मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है.

    जीतू पटवारी मांगे माफी

    उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अपने बयान के लिए माफी मांगे. मेरा भाषण सोशल मीडिया पर है, उसे कोई भी सुन सकता है. उसमें कुछ भी ऐसा आपत्तिजनक जनता के लिए नहीं कहा गया है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर जो बयान दिया है, वह गलत है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए. अगर वे प्रहलाद पटेल का विरोध करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं."

    प्रहलाद पटेल ने क्या दिया था बयान

    बता दें मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने राजगढ़ के सुठालिया में एक सभा के दौरान बयान दिया था. जो चर्चाओं में आ गया है. उन्होंने कहा था कि " अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. नेता आते हैं, तो एक टोकरी तो उनको कागज मिलते हैं. मंच पर माला पहनाएं और कागज पकड़ा देंगे, यह अच्छी आदत नहीं है. लेने की बजाए देने का मानस बनाएं. मैं दावे से कहता हूं कि आप सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे."

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

    भिखारी वाले बयान पर प्रहलाद पटेल की सफाई, जीतू पटवारी पर लगाया आरोप

    JABALPUR, MP

    मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान सुर्खियों में है. जिसे लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि " उन्होंने राजगढ़ के सुठालिया में जो बयान दिया था, उसमें वे भिखारी जनता को नहीं कह रहे थे, बल्कि यह एक सामाजिक सभा थी, वह अपने समाज के लोगों को समझाइश दे रहे थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर जो बयान दिया है, वह गलत है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

    बयान पर प्रहलाद पटेल की सफाई

    कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि "मैंने अपने भाषण के दौरान जो भी कहा, वह जनता के लिए नहीं था, बल्कि जिस सभा में मैं बोल रहा था, वह सभा एक सामाजिक सभा थी. जो हमारे समाज की बैठक थी, इसलिए जनता को भिखारी कहने का सवाल ही नहीं उठता. प्रहलाद पटेल ने कहा कि उन्होंने जिस कार्यक्रम में यह भाषण दिया, वह कार्यक्रम समाज का व्यक्तिगत कार्यक्रम था. उन्होंने कोई भी बयान जनता के लिए नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि जिस मंच से उन्होंने यह भाषण दिया था, उस मंच पर कांग्रेस के लोग भी मौजूद थे. ऐसी स्थिति में मेरी पार्टी और मेरे नेतृत्व को कटघरे में खड़े करना, यह जीतू पटवारी के छपास का कारण है.

    प्रहलाद पटेल का जीतू पटवारी पर आरोप

    उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई करना है, तो मेरे साथ जो मंच पर कांग्रेस के लोग थे, उनके खिलाफ पहले कार्रवाई करें. प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह बयान मेरे अपने लोगों के बीच की थी, जो मैं हमेशा से करता रहा हूं और करता रहूंगा. स्वाभिमान से समाज को खड़ा करना, यह अपराध नहीं है. प्रहलाद पटेल ने कहा कि जीतू पटवारी ने पूरा भाषण नहीं सुना है, उन्हें पूरी वस्तुस्थिति पता ही नहीं है. इसलिए आधी अधूरी जानकारी के आधार पर उन्होंने बयान जारी कर दिया. मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है.

      जीतू पटवारी मांगे माफी

      उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अपने बयान के लिए माफी मांगे. मेरा भाषण सोशल मीडिया पर है, उसे कोई भी सुन सकता है. उसमें कुछ भी ऐसा आपत्तिजनक जनता के लिए नहीं कहा गया है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर जो बयान दिया है, वह गलत है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए. अगर वे प्रहलाद पटेल का विरोध करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं."

      प्रहलाद पटेल ने क्या दिया था बयान

      बता दें मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने राजगढ़ के सुठालिया में एक सभा के दौरान बयान दिया था. जो चर्चाओं में आ गया है. उन्होंने कहा था कि " अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. नेता आते हैं, तो एक टोकरी तो उनको कागज मिलते हैं. मंच पर माला पहनाएं और कागज पकड़ा देंगे, यह अच्छी आदत नहीं है. लेने की बजाए देने का मानस बनाएं. मैं दावे से कहता हूं कि आप सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे."

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/prahlad-patel-cleaned-jeetu-patwari-on-beggar-statement/article-12491

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.