अपनों में घिरे प्रहलाद पटेल, लोधी समाज ने कहा- भीख समझने की गलती न करें, मांगें माफी

BHOPAL, MP

प्रहलाद पटेल के भीख वाले बयान पर सियासी बवाल के साथ लोधी समाज ने भी विरोध जताया. समाज ने मंत्री से माफी की मांग की.

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल के 'भीख' वाले बयान के बाद आई सियासी सुनामी के बाद अब समाज से भी इस बयान पर बवाल खड़ा हो रहा है. प्रहलाद पटेल जिस समाज से आते हैं, उस लोधी समाज ने कहा है कि मंत्री समाज को भिखारी न समझे. यही वह समाज है जिसमें से देशभक्त और वीरांगनाएं आती हैं. अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया ने कहा "मंत्री पटेल को समाज से माफी मांगनी चाहिए. अगर आवेदन के जरिए कोई अपनी समस्या सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते आपसे साझा करता है, तो उसे भीख समझने की गलती न करें."

लोधी समाज ने प्रहलाद पटेल से माफी की मांग की

राजगढ़ के सुठलिया में मंत्री प्रहलाद पटेल ने जिस कार्यक्रम में भिखारी वाला बयान दिया. वो कार्यक्रम उसी लोधी समाज का था. जिस समाज से प्रहलाद पटेल खुद आते हैं. अब लोधी समाज अपने इस नेता के बयान से खासा नाराज है. महेश नरवरिया ने मांग की है कि मंत्री प्रहलाद पटेल अपने इस बयान को लेकर माफी मांगे. नरवरिया ने कहा "प्रहलाद पटेल हमारे समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. आपको समाज ने नेता बनाकर भेजा है. समाज की बदौलत आप मंत्री बने हैं, तो आपका दायित्व है कि आप समाज की समस्याओं का निदान करें.

अगर समाज को लेकर संवाद स्थापित करने या अपनी किसी समस्या को लेकर आवेदन के माध्यम से अपनी बात रखते हैं, तो इसे आप भीख कैसे कह सकते हैं. पूरा लोधी समाज मंत्री प्रहलाद पटेल के इस बयान की निंदा करता है. हम मांग करते हैं कि वे इस बयान को लेकर प्रदेश ही नहीं देश भर में फैले लोधी समाज से अविलम्ब माफी मांगे.

मंत्री प्रहलाद पटेल ने क्या कहा था

दरअसल, मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल रविवार को राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, "अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. नेता आते हैं तो एक टोकरी तो उनको कागज मिलते हैं. मंच पर माला पहनाएं और एक कागज पकड़ा देंगे यह अच्छी आदत नहीं है.

लेने की बजाए देने का मानस बनाएं. मैं दावे से कहता हूं कि आप सुखी होंगे और एक संस्कारवार समाज को खड़ा करेंगे. यह भिखारी की फौज इकट्ठा करना यह समाज को मजबूत करना नहीं है. समाज को कमजोर करना है. मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है."

'मेरी पार्टी और नेतृत्व पर सवाल खड़ा न करें'

प्रहलाद पटेल ने अपने बयान पर उठे बवाल पर कहा कि "ये पार्टी का कार्यक्रम नहीं था. मेरे समाज का कार्यक्रम था. ऐसे में मेरी पार्टी को मेरे नेतृत्व पर सवाल खड़ा करना गलत है. जीतू पटवारी इसके लिए मेरे नेतृत्व से क्षमा मांगे. कार्रवाई की बात है तो जो मंच पर कांग्रेसी थे उन पर कार्रवाई करें." प्रहलाद पटेल ने कहा "मेरा बयान मेरे समाज से की गई अपनी बात थी जो मैं बरसों से करता रहा हूं और करता रहूंगा. स्वाभिमान से समाज को खड़ा करना अपराध नहीं है."

लोधी समाज की एमपी में ताकत

जिस समाज के कार्यक्रम में प्रहलाद पटेल ने भीख वाला बयान दिया है. उमा भारती से लेकर प्रहलाद पटेल तक इस समाज का सियासी तौर पर अच्छा खासा दबदबा है. मध्य प्रदेश के 40 जिले ऐसे हैं जहां इस समाज का प्रभाव है. इनमें सबसे ज्यादा बुंदेलखंड फिर ग्वालियर चंबल, मालवा का इलाका है. लोकसभा की 29 सीटों में से 13 पर लोधी समाज का दबदबा है. इसी तरह से विधानसभा की 65 सीटें लोधी बाहुल्य हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अपनों में घिरे प्रहलाद पटेल, लोधी समाज ने कहा- भीख समझने की गलती न करें, मांगें माफी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल के 'भीख' वाले बयान के बाद आई सियासी सुनामी के बाद अब समाज से भी इस बयान पर बवाल खड़ा हो रहा है. प्रहलाद पटेल जिस समाज से आते हैं, उस लोधी समाज ने कहा है कि मंत्री समाज को भिखारी न समझे. यही वह समाज है जिसमें से देशभक्त और वीरांगनाएं आती हैं. अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया ने कहा "मंत्री पटेल को समाज से माफी मांगनी चाहिए. अगर आवेदन के जरिए कोई अपनी समस्या सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते आपसे साझा करता है, तो उसे भीख समझने की गलती न करें."

लोधी समाज ने प्रहलाद पटेल से माफी की मांग की

राजगढ़ के सुठलिया में मंत्री प्रहलाद पटेल ने जिस कार्यक्रम में भिखारी वाला बयान दिया. वो कार्यक्रम उसी लोधी समाज का था. जिस समाज से प्रहलाद पटेल खुद आते हैं. अब लोधी समाज अपने इस नेता के बयान से खासा नाराज है. महेश नरवरिया ने मांग की है कि मंत्री प्रहलाद पटेल अपने इस बयान को लेकर माफी मांगे. नरवरिया ने कहा "प्रहलाद पटेल हमारे समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. आपको समाज ने नेता बनाकर भेजा है. समाज की बदौलत आप मंत्री बने हैं, तो आपका दायित्व है कि आप समाज की समस्याओं का निदान करें.

अगर समाज को लेकर संवाद स्थापित करने या अपनी किसी समस्या को लेकर आवेदन के माध्यम से अपनी बात रखते हैं, तो इसे आप भीख कैसे कह सकते हैं. पूरा लोधी समाज मंत्री प्रहलाद पटेल के इस बयान की निंदा करता है. हम मांग करते हैं कि वे इस बयान को लेकर प्रदेश ही नहीं देश भर में फैले लोधी समाज से अविलम्ब माफी मांगे.

मंत्री प्रहलाद पटेल ने क्या कहा था

दरअसल, मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल रविवार को राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, "अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. नेता आते हैं तो एक टोकरी तो उनको कागज मिलते हैं. मंच पर माला पहनाएं और एक कागज पकड़ा देंगे यह अच्छी आदत नहीं है.

लेने की बजाए देने का मानस बनाएं. मैं दावे से कहता हूं कि आप सुखी होंगे और एक संस्कारवार समाज को खड़ा करेंगे. यह भिखारी की फौज इकट्ठा करना यह समाज को मजबूत करना नहीं है. समाज को कमजोर करना है. मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है."

'मेरी पार्टी और नेतृत्व पर सवाल खड़ा न करें'

प्रहलाद पटेल ने अपने बयान पर उठे बवाल पर कहा कि "ये पार्टी का कार्यक्रम नहीं था. मेरे समाज का कार्यक्रम था. ऐसे में मेरी पार्टी को मेरे नेतृत्व पर सवाल खड़ा करना गलत है. जीतू पटवारी इसके लिए मेरे नेतृत्व से क्षमा मांगे. कार्रवाई की बात है तो जो मंच पर कांग्रेसी थे उन पर कार्रवाई करें." प्रहलाद पटेल ने कहा "मेरा बयान मेरे समाज से की गई अपनी बात थी जो मैं बरसों से करता रहा हूं और करता रहूंगा. स्वाभिमान से समाज को खड़ा करना अपराध नहीं है."

लोधी समाज की एमपी में ताकत

जिस समाज के कार्यक्रम में प्रहलाद पटेल ने भीख वाला बयान दिया है. उमा भारती से लेकर प्रहलाद पटेल तक इस समाज का सियासी तौर पर अच्छा खासा दबदबा है. मध्य प्रदेश के 40 जिले ऐसे हैं जहां इस समाज का प्रभाव है. इनमें सबसे ज्यादा बुंदेलखंड फिर ग्वालियर चंबल, मालवा का इलाका है. लोकसभा की 29 सीटों में से 13 पर लोधी समाज का दबदबा है. इसी तरह से विधानसभा की 65 सीटें लोधी बाहुल्य हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/prahlad-patel-lodhi-samaj-surrounded-by-loved-ones-said-do/article-12517

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.