अनुपूरक बजट की तैयारी तेज: वित्त विभाग ने 13 जून तक मांगे प्रस्ताव, केवल ऑनलाइन प्रक्रिया होगी मान्य

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने आगामी मानसून सत्र की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के पहले अनुपूरक बजट को विधानसभा में पेश करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए सभी विभागों से 13 जून तक अनुपूरक बजट प्रस्ताव मांगे गए हैं। खास बात यह है कि इस बार सभी प्रस्ताव केवल आईएफएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वित्त विभाग द्वारा सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि वे पूर्व निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर भेजें। यह बजट “जीरो बेस बजट प्रणाली” के तहत तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत पहले से लंबित भुगतान और वास्तविक जरूरतों का मूल्यांकन किया जाएगा।

इन आधारों पर मांगे गए हैं बजट प्रस्ताव:

  • जिन विभागों को राज्य आकस्मिक निधि से अग्रिम राशि दी गई है।

  • जिन योजनाओं को वित्त विभाग से पहले ही अनुमति प्राप्त है।

  • जिन योजनाओं के लिए भारत सरकार या किसी अन्य एजेंसी से आर्थिक सहायता या केंद्रांश मंजूर हुआ है।

  • जहाँ भारत सरकार के निर्देशों के आधार पर नई बजट लाइन खोलने की आवश्यकता है।

  • जिन योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधनों की पूर्ति अन्य योजनाओं से नहीं हो सकती

वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे प्रस्ताव स्वीकार नहीं होंगे जिनमें राज्य की वर्तमान वित्तीय स्थिति से परे कोई नई मांग रखी गई हो। साथ ही वाहनों की खरीदी से संबंधित कोई भी प्रस्ताव अनुपूरक बजट का हिस्सा नहीं होगा।

यह विवरण भी देना होगा:

प्रत्येक विभाग को अपने प्रस्ताव के साथ वित्त वर्ष 2024-25 में स्वीकृत कुल बजट, अब तक हुई वास्तविक खर्च राशि, तथा 2025-26 में अब तक प्राप्त और उपयोग किए गए बजट का स्पष्ट ब्यौरा निर्धारित प्रारूप में देना होगा। इसके अलावा आवश्यक अतिरिक्त राशि की गणना और उसका औचित्य भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By Nitin Trivedi

अनुपूरक बजट की तैयारी तेज: वित्त विभाग ने 13 जून तक मांगे प्रस्ताव, केवल ऑनलाइन प्रक्रिया होगी मान्य

Bhopal, MP

वित्त विभाग द्वारा सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि वे पूर्व निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर भेजें। यह बजट “जीरो बेस बजट प्रणाली” के तहत तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत पहले से लंबित भुगतान और वास्तविक जरूरतों का मूल्यांकन किया जाएगा।

इन आधारों पर मांगे गए हैं बजट प्रस्ताव:

  • जिन विभागों को राज्य आकस्मिक निधि से अग्रिम राशि दी गई है।

  • जिन योजनाओं को वित्त विभाग से पहले ही अनुमति प्राप्त है।

  • जिन योजनाओं के लिए भारत सरकार या किसी अन्य एजेंसी से आर्थिक सहायता या केंद्रांश मंजूर हुआ है।

  • जहाँ भारत सरकार के निर्देशों के आधार पर नई बजट लाइन खोलने की आवश्यकता है।

  • जिन योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधनों की पूर्ति अन्य योजनाओं से नहीं हो सकती

वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे प्रस्ताव स्वीकार नहीं होंगे जिनमें राज्य की वर्तमान वित्तीय स्थिति से परे कोई नई मांग रखी गई हो। साथ ही वाहनों की खरीदी से संबंधित कोई भी प्रस्ताव अनुपूरक बजट का हिस्सा नहीं होगा।

यह विवरण भी देना होगा:

प्रत्येक विभाग को अपने प्रस्ताव के साथ वित्त वर्ष 2024-25 में स्वीकृत कुल बजट, अब तक हुई वास्तविक खर्च राशि, तथा 2025-26 में अब तक प्राप्त और उपयोग किए गए बजट का स्पष्ट ब्यौरा निर्धारित प्रारूप में देना होगा। इसके अलावा आवश्यक अतिरिक्त राशि की गणना और उसका औचित्य भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/preparation-for-supplementary-budget-fast-finance-department-demanded-proposal-till/article-23825

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.