आ रही गर्मी, कर लें तैयारी, मार्च से इस तरह बदलेगा मौसम

BHOPAL, MP

मार्च में मध्य प्रदेश में गर्मी दस्तक देने जा रही है. फरवरी के अंत के साथ पारे ने उछाल मारना शुरू कर दिया है.

मध्य प्रदेश में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं मार्च की शुरुआत के साथ ही रातें भी गर्म होने लगेंगी. शुक्रवार 28 फरवरी से दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल संभव है. मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

मार्च में गर्मी दिखाएगी तेवर

आमतौर पर मार्च के महीने में होली तक गुलाबी ठंड का एहसास होता है लेकिन इस बार दिन में तेज गर्मी परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान के पास बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग छोड़कर बाकी हिस्सों में पारा चढ़ रहा है. अगर ऐसा ही रहा तो मार्च के शुरुआती 10 दिनों में ठंड पूरी तरह से गायब हो जाएगी और गर्मी अपने तेवर दिखाएगी.

पचमढ़ी अब भी कूल-कूल

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जहां दिन का तापमान तेजी से बढ़ने लगा है तो वहीं नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी हिल स्टेशन अब भी ठंडा बना हुआ है. बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में दर्ज किया गया. यहां दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा .

ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी के आसार

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, '' फरवरी के अंत तक कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होते हैं जिससे तापमान में उतार चढ़ाव बना रहता है. 2 मार्च से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे कुछ हिस्सों में मामूली बूंदाबादी हो सकती है. फिर तापमान में तेजी से बढ़त देखने मिलेगी.''

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (डिग्री से.) न्यूनतम (डिग्री से.)
भोपाल 31.2 12.6
जबलपुर 30 11.8
ग्वालियर 32 15.5
इंदौर 33 17.6
उज्जैन 34.2 13.8

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

आ रही गर्मी, कर लें तैयारी, मार्च से इस तरह बदलेगा मौसम

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं मार्च की शुरुआत के साथ ही रातें भी गर्म होने लगेंगी. शुक्रवार 28 फरवरी से दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल संभव है. मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

मार्च में गर्मी दिखाएगी तेवर

आमतौर पर मार्च के महीने में होली तक गुलाबी ठंड का एहसास होता है लेकिन इस बार दिन में तेज गर्मी परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान के पास बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग छोड़कर बाकी हिस्सों में पारा चढ़ रहा है. अगर ऐसा ही रहा तो मार्च के शुरुआती 10 दिनों में ठंड पूरी तरह से गायब हो जाएगी और गर्मी अपने तेवर दिखाएगी.

पचमढ़ी अब भी कूल-कूल

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जहां दिन का तापमान तेजी से बढ़ने लगा है तो वहीं नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी हिल स्टेशन अब भी ठंडा बना हुआ है. बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में दर्ज किया गया. यहां दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा .

ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी के आसार

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, '' फरवरी के अंत तक कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होते हैं जिससे तापमान में उतार चढ़ाव बना रहता है. 2 मार्च से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे कुछ हिस्सों में मामूली बूंदाबादी हो सकती है. फिर तापमान में तेजी से बढ़त देखने मिलेगी.''

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (डिग्री से.) न्यूनतम (डिग्री से.)
भोपाल 31.2 12.6
जबलपुर 30 11.8
ग्वालियर 32 15.5
इंदौर 33 17.6
उज्जैन 34.2 13.8
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/preparations-are-coming-to-heat-up-the-weather-from-march/article-11849

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.