सिंहस्थ-2028 के लिए तेज़ हुई तैयारी, उज्जैन के 25 कार्यों को मिली मंजूरी

Bhopal, MP

सिंहस्थ-2028 की भव्यता और व्यवस्थित आयोजन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने तैयारियों में तेज़ी ला दी है। बुधवार को मंत्रालय में हुई स्टेट सुपरविजन कमेटी की बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में उज्जैन समेत विभिन्न जिलों के लगभग 40 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई। इनमें अकेले उज्जैन जिले के 25 महत्वपूर्ण कार्य सम्मिलित हैं।

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की डिजाइन मानकों के अनुरूप हों और विशेष रूप से आईआरसी (इंडियन रोड कांग्रेस) के मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी।

प्रमुख स्वीकृत कार्य

सुपरविजन कमेटी द्वारा मंजूर किए गए कार्यों में घाट विकास, सड़कों के चौड़ीकरण, रेलवे कनेक्टिविटी, स्वागत द्वार, पार्किंग प्लाजा और शिप्रा के घाटों का उन्नयन जैसे कार्य शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:

  • कार्तिक मेला ग्राउंड से सिंहस्थ बायपास तक 2.8 किमी लंबी 4 लेन रोड

  • भैरवगढ़ जेल चौराहा से पिपलीनाका 6 लेन रोड

  • शिप्रा नदी के पश्चिम में 14 किमी लंबी 6 लेन रोड

  • रीगल टॉकीज पर पार्किंग और दुकानों का निर्माण

  • रेलवे स्टेशनों पर दो पैदल पुलों का निर्माण

  • 9 स्थानों पर स्वागत द्वार

  • पंवासा क्षेत्र में 654 प्लॉट पर मूलभूत सुविधाओं का विकास

राज्यभर में होंगे विकास कार्य

सिर्फ उज्जैन ही नहीं, बल्कि मंदसौर, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, देवास और आगर मालवा जैसे जिलों में भी कुल 48 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों की अनुमानित लागत लगभग 2865.53 करोड़ रुपये बताई गई है।

सिंहस्थ-2028 की समयरेखा

  • 13 फरवरी 2024: टास्क फोर्स का गठन

  • 6 जून 2024: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय समिति गठित

  • 30 अक्टूबर 2024: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति

  • 27 नवंबर 2024: संभाग स्तरीय समिति का गठन

राज्य सरकार का कहना है कि सिंहस्थ आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी महीनों में कई और योजनाएं और निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं जिन्हें जल्द मंजूरी दी जा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सिंहस्थ-2028 के लिए तेज़ हुई तैयारी, उज्जैन के 25 कार्यों को मिली मंजूरी

Bhopal, MP

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की डिजाइन मानकों के अनुरूप हों और विशेष रूप से आईआरसी (इंडियन रोड कांग्रेस) के मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी।

प्रमुख स्वीकृत कार्य

सुपरविजन कमेटी द्वारा मंजूर किए गए कार्यों में घाट विकास, सड़कों के चौड़ीकरण, रेलवे कनेक्टिविटी, स्वागत द्वार, पार्किंग प्लाजा और शिप्रा के घाटों का उन्नयन जैसे कार्य शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:

  • कार्तिक मेला ग्राउंड से सिंहस्थ बायपास तक 2.8 किमी लंबी 4 लेन रोड

  • भैरवगढ़ जेल चौराहा से पिपलीनाका 6 लेन रोड

  • शिप्रा नदी के पश्चिम में 14 किमी लंबी 6 लेन रोड

  • रीगल टॉकीज पर पार्किंग और दुकानों का निर्माण

  • रेलवे स्टेशनों पर दो पैदल पुलों का निर्माण

  • 9 स्थानों पर स्वागत द्वार

  • पंवासा क्षेत्र में 654 प्लॉट पर मूलभूत सुविधाओं का विकास

राज्यभर में होंगे विकास कार्य

सिर्फ उज्जैन ही नहीं, बल्कि मंदसौर, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, देवास और आगर मालवा जैसे जिलों में भी कुल 48 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों की अनुमानित लागत लगभग 2865.53 करोड़ रुपये बताई गई है।

सिंहस्थ-2028 की समयरेखा

  • 13 फरवरी 2024: टास्क फोर्स का गठन

  • 6 जून 2024: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय समिति गठित

  • 30 अक्टूबर 2024: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति

  • 27 नवंबर 2024: संभाग स्तरीय समिति का गठन

राज्य सरकार का कहना है कि सिंहस्थ आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी महीनों में कई और योजनाएं और निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं जिन्हें जल्द मंजूरी दी जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/preparations-for-simhastha-2028-got-approval-for-25-works-of-ujjain/article-24757

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.