- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बागेश्वर धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बालाजी मंदिर में किए दर्शन
बागेश्वर धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बालाजी मंदिर में किए दर्शन
JAGRAN DESK
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कन्या विवाह प्रोग्राम में शामिल होने बागेश्वर धाम पहुंच गईं हैं. जहां उन्होंने सबसे पहले बालाजी मंदिर में दर्शन किए.
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम पहुंच गई हैं. दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से करीब 11:15 बजे खजुराहो पहुंची. जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया. यहां से वह हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंची. जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के बालाजी मंदिर में दर्शन किए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम के नजदीक गढ़ा गांव में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में शामिल होंगी और वर वधुओं को आशीर्वाद देंगी.
बागेश्वर धाम में संतों का हुआ आगमन
बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है. विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हुए. आज शादी समारोह में प्रदेश सहित देश के साधू संत सम्मिलित होंगे.
कन्या विवाह के लिए खास पकवान तैयार
बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम में मेहमानों को परोसे जाने वाले पकवान भी खास हैं. यहां आने वाले लोगों को दो प्रकार की पूड़ी खाने का मौका मिलेगा, वहीं तीन प्रकार की सब्जी बनवाई गई है. साथ में शुद्ध देशी घी से बनी मिठाई का स्वाद मेहमान लेंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए