संविधान के 75 वर्ष पूरे: आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू; वर्ष भर चलेगा समारोह

Jagran Desk

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को संविधान सदन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही भारत के संविधान को अंगीकर करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह की शुरुआत होगी।

संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार मंगलवार से पूरे साल भर चलने वाले कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत इसकी शुरुआत पुराने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों के साथ संसद के दोनों सदन के सदस्य मौजूद रहेंगे।सं विधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान संविधान को अपनाया था। इसे बाद में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

पूरे देश के स्कूलों में होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए एक वेबसाइट- 'कॉन्स्टिटूशन75 डॉट कॉम' बनाई गई है। केंद्रीय संस्कृति सचिव अरुणीश चावला ने नेशनल मीडिया सेंटर में संवाददाताओं को बताया कि संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ पूरे देश के स्कूलों में किया जाएगा।
संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को दिल्ली में पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में हुई थी।
 
स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी होगा जारी
चावला ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर संसद के पुराने भवन के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी विशेष अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष बिरला भी इस समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।
 
पीएम मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगे: रिजिजू
केंद्रीय संस्कृति सचिव के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और दो अन्य केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मीडिया से बातचीत की। रिजिजू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर बिना सही जानकारी के प्रतिक्रिया देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
रिजिजू ने यह भी कहा, 'हमने मंच पर लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी नेताओं के बैठने की व्यवस्था की है। इस तरह की प्रतिक्रियाएं बिना कुछ जाने बहुत ही गंभीर अवसर पर निंदनीय हैं।'
 
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा था पत्र
उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनसे दोनों सदनों के विपक्ष के नेताओं को संविधान दिवस समारोह को संबोधित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया।
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2024 By दैनिक जागरण

संविधान के 75 वर्ष पूरे: आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू; वर्ष भर चलेगा समारोह

Jagran Desk

संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार मंगलवार से पूरे साल भर चलने वाले कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत इसकी शुरुआत पुराने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों के साथ संसद के दोनों सदन के सदस्य मौजूद रहेंगे।सं विधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान संविधान को अपनाया था। इसे बाद में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

पूरे देश के स्कूलों में होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए एक वेबसाइट- 'कॉन्स्टिटूशन75 डॉट कॉम' बनाई गई है। केंद्रीय संस्कृति सचिव अरुणीश चावला ने नेशनल मीडिया सेंटर में संवाददाताओं को बताया कि संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ पूरे देश के स्कूलों में किया जाएगा।
संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को दिल्ली में पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में हुई थी।
 
स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी होगा जारी
चावला ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर संसद के पुराने भवन के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी विशेष अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष बिरला भी इस समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।
 
पीएम मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगे: रिजिजू
केंद्रीय संस्कृति सचिव के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और दो अन्य केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मीडिया से बातचीत की। रिजिजू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर बिना सही जानकारी के प्रतिक्रिया देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
रिजिजू ने यह भी कहा, 'हमने मंच पर लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी नेताओं के बैठने की व्यवस्था की है। इस तरह की प्रतिक्रियाएं बिना कुछ जाने बहुत ही गंभीर अवसर पर निंदनीय हैं।'
 
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा था पत्र
उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनसे दोनों सदनों के विपक्ष के नेताओं को संविधान दिवस समारोह को संबोधित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया।
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/president-murmu-will-address-the-joint-session-of-parliament-today/article-4193

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.