- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- देवास एसपी पुनीत गेहलोद को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक
देवास एसपी पुनीत गेहलोद को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक
Dewas, MP
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह पदक उन्हें सौंपा। यह सम्मान उन्हें 2022 में बालाघाट में हुए एक साहसिक नक्सल विरोधी अभियान के सफल नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया।
बालाघाट में किया था जानलेवा ऑपरेशन का नेतृत्व
30 नवंबर 2022 को बालाघाट के सुपखार वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, नक्सली एक वनकर्मी को पुलिस का मुखबिर समझकर हत्या की साजिश रच रहे थे। उस समय हॉक फोर्स के कमांडेंट रहे पुनीत गेहलोद ने एसओजी मोतीनाला की टीम के साथ तलाशी अभियान चलाया।
गोलीबारी के बीच भी टीम को बचाया
ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति गंभीर होते हुए भी गेहलोद ने अपनी टीम को सुरक्षित पोजीशन में रखा और नक्सलियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया।
49 लाख के इनामी नक्सली ढेर
नक्सलियों की लगातार गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें 49 लाख रुपये के इनामी दो नक्सली मारे गए। इस रणनीतिक और साहसी नेतृत्व के लिए गेहलोद को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से नवाजा गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए