भोपाल में महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव

Bhopal, MP

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देते हुए उसके धर्म को बदलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने न केवल पीड़िता से मारपीट की, बल्कि उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला शादी के बाद अपने पति से अलग रह रही थी। वर्ष 2020 में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम के दौरान उसकी आरोपी अमन हसन से पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी और आरोपी ने महिला को बिना धर्म परिवर्तन के शादी का वादा किया। जब महिला ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बार-बार शादी का दबाव डालने के साथ-साथ धर्म बदलने की भी मांग की। इनकार पर आरोपी ने महिला से मारपीट की और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पहले महिला ने फिर से शादी की बात कही तो आरोपी ने फिर से धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। जब महिला ने इसका विरोध किया, तब आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

इस गंभीर घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (धमकी) सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव

Bhopal, MP

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला शादी के बाद अपने पति से अलग रह रही थी। वर्ष 2020 में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम के दौरान उसकी आरोपी अमन हसन से पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी और आरोपी ने महिला को बिना धर्म परिवर्तन के शादी का वादा किया। जब महिला ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बार-बार शादी का दबाव डालने के साथ-साथ धर्म बदलने की भी मांग की। इनकार पर आरोपी ने महिला से मारपीट की और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पहले महिला ने फिर से शादी की बात कही तो आरोपी ने फिर से धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। जब महिला ने इसका विरोध किया, तब आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

इस गंभीर घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (धमकी) सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pressure-to-change-the-rape-of-a-woman-in-bhopal/article-22699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.