- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आगर मालवा: नवरात्रि पर बगलामुखी मंदिर में पुजारी और पुलिस में विवाद, शाम को शक्ति पर्व में गूंजे भजन...
आगर मालवा: नवरात्रि पर बगलामुखी मंदिर में पुजारी और पुलिस में विवाद, शाम को शक्ति पर्व में गूंजे भजन
Agar Malwa, MP
आगर मालवा के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन पुजारी और पुलिस के बीच विवाद हो गया।
प्रशासन द्वारा लगाए गए बेरीकेड्स से निकलने को लेकर पुजारी परिवार और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। यह विवाद श्रद्धालुओं के सामने लगभग आधे घंटे तक चलता रहा।
सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक अनिल मालवीय मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में पंडित एकत्र हो गए और उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की। निरीक्षक मालवीय ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र से प्रवेश करने पर कर्मचारी ने उसे रोका था, लेकिन उसने उचित जवाब नहीं दिया। इसके बाद वहां से आवाजाही रोक दी गई थी। मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
शक्ति पर्व में गूंजे भक्तिगीत
इधर, नवरात्रि अवसर पर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में शक्ति पर्व का आयोजन किया गया। सोमवार शाम से शुरू हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
आगर मालवा की रागिनी मालवीय ने ‘ऊंचा मंदिर बैठी मैया’ और ‘जग की रखवाली करने वाली’ जैसे भजनों से शुरुआत की। इसके बाद भोपाल की नटराज अकादमी ने मां दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें रक्तबीज वध की कथा को विशेष अंदाज में दर्शाया गया।
अंतिम प्रस्तुति इंदौर के संतोष अग्निहोत्री और साथियों की रही, जिन्होंने गणेश वंदना से लेकर शिव वंदना तक कई भक्तिगीत गाए। संगीतमय श्लोक और संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर एसडीएम सर्वेश यादव सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए