- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन, पहली उड़ान में छह आदिवासी महिलाएं करेंगी
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन, पहली उड़ान में छह आदिवासी महिलाएं करेंगी यात्रा
Satna, MP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान से सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। सतना एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब यहां से 19 सीटर छोटे विमानों की उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई सेवा से सतना के साथ-साथ पन्ना, मैहर, चित्रकूट और सीधी जैसे आसपास के जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।
आज की पहली उड़ान में छह आदिवासी महिलाएं सतना से रीवा के लिए यात्रा करेंगी। इस उड़ान में छोटी बाई कोल, बूटी कोल, संगीता कोल, सुमित्रा आदिवासी, रीतू कोल, मैना देवी कोल और भूरी कोल शामिल हैं। हवाई यात्रा का यह अनुभव आदिवासी महिलाओं के लिए गर्व और उत्साह का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया और इस सुविधा के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री मोदी विशेष वायु सेना के विमान से भोपाल पहुंचे और हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना हुए, जहां सतना एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद गणेश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए