- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आनंदपुर धाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया मंदिरों में पूजन और सत्संग में होंगे शामिल
आनंदपुर धाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया मंदिरों में पूजन और सत्संग में होंगे शामिल
Ashoknagar, MP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत परमहंस अद्वैत मत के धर्मगुरुओं और साधकों द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले गुरुजी महाराज मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
धार्मिक अनुशासन के बीच सुरक्षा कड़ी, समर्थकों को नहीं मिली एंट्री
PM मोदी के आगमन की खबर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक आनंदपुर धाम पहुंचे थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान कुछ समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए गेट पर आवाजें लगाईं और हल्का हंगामा भी किया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।
हेलीकॉप्टर से पहुंचे पीएम, दो घंटे का निर्धारित कार्यक्रम
इससे पहले प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे थे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा आनंदपुर धाम रवाना हुए। वे दोपहर करीब 3:30 बजे मंदिर परिसर पहुंचे और यहां करीब दो घंटे तक रुकने का कार्यक्रम तय है।
तीन प्रमुख मंदिरों के दर्शन, पुष्पांजलि और सत्संग में भागीदारी
PM मोदी अपने दौरे के दौरान परमहंस अद्वैत मत के तीन प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे और फिर मोती हॉल में परमहंस अद्वैत मत के वर्तमान गुरु से शिष्टाचार भेंट करेंगे। अंत में, वे सत्संग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए