फेल करने की धमकी देकर छूता था प्राइवेट पार्ट, 7 छात्रों के साथ कंप्यूटर टीचर की घिनौनी करतूत

BHIND, MP

भिंड में 5 महीने तक छात्रों का शारीरिक शोषण करता रहा कंप्यूटर टीचर, छात्रों ने किया खुलासा तो प्रिंसिपल ने थाने में करई रिपोर्ट.

जिले के नवोदय स्कूल से एक स्कूल टीचर की शर्मनाक और घिनौनी करतूत सामने आई है. स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि कंप्यूटर टीचर उनके साथ बार-बार घिनौनी हरकत करता और उनके प्राइवेट पार्ट टच करता था. छात्रों की शिकायत के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने रौन थाने में आरोपी कंप्यूटर टीचर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

7 छात्रों से की कंप्यूटर टीचर ने गंदी हरकत

दरअसल, पूरा मामला भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का है. यहां पढ़ने वाले वाले 7 छात्रों ने स्कूल के कंप्यूटर टीचर की गंदी हरकतों का खुलासा किया है. पांच महीने तक कंप्यूटर टीचर की हरकतें झेलने के बाद इन छात्रों ने अपने स्कूल काउंसलर को सारी बातें बताईं, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए.

फेल करने की देता था धमकी, छूता था प्राइवेट पार्ट

काउंसलर के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने 25 मार्च को इसकी सूचना स्कूल प्राचार्य बृजेश कुमार को दी. प्रिंसिपल ने पीड़ित छात्रों को बुलाकर जब पूछताछ की तो छात्रों ने बताया की, पिछले 5 महीने से उनका कंप्यूटर टीचर उनका शारीरिक शोषण कर रहा था. वह फेल करने के नाम पर धमकाता और उन्हें गलत जगह छूकर गंदी हरकत करता था.

भनक लगते ही फरार हुआ आरोपी शिक्षक

मामले की जानकारी स्पष्ट होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने स्कूल स्तर पर एक जांच कमेटी गठित की. इस बात की भनक जैसे ही आरोपी शिक्षक को लगी, तो वह मौका पा कर फरार हो गया. वहीं कमेटी की जांच में पाया गया कि, नवंबर 2024 से 23 मार्च 2025 तक इन छात्रों के साथ आरोपी शिक्षक ने शारीरिक शोषण किया है.

Bhind raun than news
भिंड के रौन थाने में प्रिंसिपल ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
 
बुधवार को जांच कमिटी की रिपोर्ट मिलने और उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद प्रभारी प्राचार्य ने रौन पुलिस थाने में घटना की जानकारी देते हुए FIR दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस मामले में विवेचना कर रही है.

भोपाल से 9 महीने पहले हुई थी पोस्टिंग

गौरतलब है कि आरोपी शिक्षक पन्ना का रहने वाला है. तकरीबन 9 महीने पहले नवोदय विद्यालय में पीजीटी कंप्यूटर साइंस पढ़ाने के लिए भोपाल से उसकी संविदा पोस्टिंग की गई थी. इस मामले को लेकर रौन थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने कहा, '' स्कूल के प्राचार्य द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया कि 7 छात्रों के साथ आरोपी शिक्षक विनोद कुमार सोनी गंदी हरकत करता था. वह छात्रों के प्राइवेट पार्ट टच करता था. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

फेल करने की धमकी देकर छूता था प्राइवेट पार्ट, 7 छात्रों के साथ कंप्यूटर टीचर की घिनौनी करतूत

BHIND, MP

जिले के नवोदय स्कूल से एक स्कूल टीचर की शर्मनाक और घिनौनी करतूत सामने आई है. स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि कंप्यूटर टीचर उनके साथ बार-बार घिनौनी हरकत करता और उनके प्राइवेट पार्ट टच करता था. छात्रों की शिकायत के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने रौन थाने में आरोपी कंप्यूटर टीचर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

7 छात्रों से की कंप्यूटर टीचर ने गंदी हरकत

दरअसल, पूरा मामला भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का है. यहां पढ़ने वाले वाले 7 छात्रों ने स्कूल के कंप्यूटर टीचर की गंदी हरकतों का खुलासा किया है. पांच महीने तक कंप्यूटर टीचर की हरकतें झेलने के बाद इन छात्रों ने अपने स्कूल काउंसलर को सारी बातें बताईं, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए.

फेल करने की देता था धमकी, छूता था प्राइवेट पार्ट

काउंसलर के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने 25 मार्च को इसकी सूचना स्कूल प्राचार्य बृजेश कुमार को दी. प्रिंसिपल ने पीड़ित छात्रों को बुलाकर जब पूछताछ की तो छात्रों ने बताया की, पिछले 5 महीने से उनका कंप्यूटर टीचर उनका शारीरिक शोषण कर रहा था. वह फेल करने के नाम पर धमकाता और उन्हें गलत जगह छूकर गंदी हरकत करता था.

भनक लगते ही फरार हुआ आरोपी शिक्षक

मामले की जानकारी स्पष्ट होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने स्कूल स्तर पर एक जांच कमेटी गठित की. इस बात की भनक जैसे ही आरोपी शिक्षक को लगी, तो वह मौका पा कर फरार हो गया. वहीं कमेटी की जांच में पाया गया कि, नवंबर 2024 से 23 मार्च 2025 तक इन छात्रों के साथ आरोपी शिक्षक ने शारीरिक शोषण किया है.

Bhind raun than news
भिंड के रौन थाने में प्रिंसिपल ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
 
बुधवार को जांच कमिटी की रिपोर्ट मिलने और उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद प्रभारी प्राचार्य ने रौन पुलिस थाने में घटना की जानकारी देते हुए FIR दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस मामले में विवेचना कर रही है.

भोपाल से 9 महीने पहले हुई थी पोस्टिंग

गौरतलब है कि आरोपी शिक्षक पन्ना का रहने वाला है. तकरीबन 9 महीने पहले नवोदय विद्यालय में पीजीटी कंप्यूटर साइंस पढ़ाने के लिए भोपाल से उसकी संविदा पोस्टिंग की गई थी. इस मामले को लेकर रौन थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने कहा, '' स्कूल के प्राचार्य द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया कि 7 छात्रों के साथ आरोपी शिक्षक विनोद कुमार सोनी गंदी हरकत करता था. वह छात्रों के प्राइवेट पार्ट टच करता था. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/private-part-7-used-to-touch-the-computer-teachers-disgusting/article-16709

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.