प्रियंका गांधी का नया प्रोजेक्ट : हर बूथ मजबूत बनाने की तैयारी

BHOPAL, MP

लगातार हार के बाद कांग्रेस अब बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बना रही है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने "हर बूथ मजबूत" अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

 यह कार्यक्रम देश के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में लागू किया जाएगा, जिनमें मध्यप्रदेश की दिमनी सीट भी शामिल है।

5 राज्यों की चुनिंदा सीटें

इस प्रोजेक्ट के तहत मध्यप्रदेश की दिमनी, उत्तरप्रदेश की बांसगांव, छत्तीसगढ़ की कांकेर, राजस्थान की विराटनगर और हरियाणा की अलवर विधानसभा सीटों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन सीटों को इसलिए चुना गया है क्योंकि हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस बहुत कम अंतर से यहाँ हार गई थी।

दिमनी पर खास फोकस

मुरैना जिले की दिमनी सीट का जिम्मा राजस्थान के पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल को सौंपा गया है। यह सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि यहाँ से वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर विधायक हैं।

बूथ रक्षक होंगे तैनात

अभियान के तहत हर 20 बूथ का एक क्लस्टर बनाया जाएगा और उस पर एक "बूथ रक्षक" नियुक्त होगा। इन बूथ रक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि मतदाता सूची में किसी भी सही मतदाता का नाम न छूटे और फर्जी नाम दर्ज न हो।

रणनीतिक चुनावी दांव

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रियंका गांधी का यह प्रोजेक्ट कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम हो सकता है। खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां भाजपा का प्रभाव मजबूत है लेकिन कांग्रेस भी प्रतिस्पर्धा में बनी हुई है।

चंबल का समीकरण

हालांकि मध्यप्रदेश में लंबे समय से भाजपा की सरकार है, लेकिन चंबल अंचल में कांग्रेस की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने दिमनी से इस अभियान की शुरुआत करने का फैसला किया है।

मुरैना लोकसभा परिणाम की पृष्ठभूमि

2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल सिंह नीटू सिकरवार को यहाँ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जबकि विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों से साफ हुआ कि कांग्रेस कई जगहों पर मामूली अंतर से पीछे रही।

कांग्रेस की चुनौती

हाल के वर्षों में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने से पार्टी को लगातार झटके लगे हैं। ऐसे में "हर बूथ मजबूत" कार्यक्रम को कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल को दोबारा खड़ा करने और मतदाताओं तक पहुँच बनाने के बड़े प्रयास के रूप में देख रही है।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/priyanka-gandhis-new-project-preparations-to-strengthen-every-booth/article-33719

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.