मध्य प्रदेश में अधिकारियों का प्रमोशन, कोई बनेगा IAS तो कोई IPS ऑफिसर

BHOPAL, MP

आईएएस अवार्ड के लिए मध्य प्रदेश से 24 नामों का पैनल संघ लोकसेवा आयोग भेजा गया. मोहन सरकार के 4 अधिकारी आईपीएस भी बनेंगे.

मध्य प्रदेश के 8 अधिकारी जल्द ही आईएएस अवार्ड होने जा रहे हैं. इसके लिए 2006 और 2007 बैच के अधिकारियों के नामों की रिपोर्ट संभागायुक्तों से बुलाई गई थी. इसमें एक पद के लिए 3 अधिकारियों के नामों के हिसाब से 24 अधिकारियों के नाम बुलाए गए. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद इन नामों को संघ लोकसेवा आयोग दिल्ली को भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि फरवरी माह में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक होगी. इसमें से 8 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड होगा.

इन 24 अधिकारियों में से 8 बनेंगे आईएएस

राज्य सरकार ने 2006 और 2007 बैच के जिन 24 अधिकारियों के नामों का पैनल बनाकर भेजा गया है. उनमें कमल नागर, नारायण प्रसाद नामदेव, डॉ कैलाश बुंदेला, पंकज शर्मा, जयंत कुमार विजयवत, मनोज मालवीय, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सपना एम लोवंशी, इला तिवारी, मिनिषा पांडे, आशीष पाठक, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बाटला, सपना जैन, निशा डामर, राकेश कुशरे, संतोष कुमार टैगोर, जितेंद्र सिंह चौहान, कमलेश पुरी, कमल सोलंकी, सारिका भूरिया और सविता झानिया के नाम शामिल हैं.

माना जा रहा है कि 2006 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड हो सकते हैं. हालांकि मध्यप्रदेश के गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इस बार भी आईएएस अवार्ड नहीं होगा.

4 अधिकारियों को भी मिलेगा आईपीएस संवर्ग

उधर, राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को भी आईपीएस संवर्ग मिल सकता है. इसके लिए गृह विभाग द्वारा 12 अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा जा चुका है. बताया जाता है कि इनमें सीनियरटी और रिकॉर्ड के आधार पर 1995 और 1997 बैच के अधिकारियों के नाम शामिल हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में अधिकारियों का प्रमोशन, कोई बनेगा IAS तो कोई IPS ऑफिसर

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के 8 अधिकारी जल्द ही आईएएस अवार्ड होने जा रहे हैं. इसके लिए 2006 और 2007 बैच के अधिकारियों के नामों की रिपोर्ट संभागायुक्तों से बुलाई गई थी. इसमें एक पद के लिए 3 अधिकारियों के नामों के हिसाब से 24 अधिकारियों के नाम बुलाए गए. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद इन नामों को संघ लोकसेवा आयोग दिल्ली को भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि फरवरी माह में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक होगी. इसमें से 8 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड होगा.

इन 24 अधिकारियों में से 8 बनेंगे आईएएस

राज्य सरकार ने 2006 और 2007 बैच के जिन 24 अधिकारियों के नामों का पैनल बनाकर भेजा गया है. उनमें कमल नागर, नारायण प्रसाद नामदेव, डॉ कैलाश बुंदेला, पंकज शर्मा, जयंत कुमार विजयवत, मनोज मालवीय, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सपना एम लोवंशी, इला तिवारी, मिनिषा पांडे, आशीष पाठक, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बाटला, सपना जैन, निशा डामर, राकेश कुशरे, संतोष कुमार टैगोर, जितेंद्र सिंह चौहान, कमलेश पुरी, कमल सोलंकी, सारिका भूरिया और सविता झानिया के नाम शामिल हैं.

माना जा रहा है कि 2006 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड हो सकते हैं. हालांकि मध्यप्रदेश के गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इस बार भी आईएएस अवार्ड नहीं होगा.

4 अधिकारियों को भी मिलेगा आईपीएस संवर्ग

उधर, राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को भी आईपीएस संवर्ग मिल सकता है. इसके लिए गृह विभाग द्वारा 12 अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा जा चुका है. बताया जाता है कि इनमें सीनियरटी और रिकॉर्ड के आधार पर 1995 और 1997 बैच के अधिकारियों के नाम शामिल हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/promotion-of-officers-in-madhya-pradesh-some-will-become-ias/article-7810

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.