MP में जहां हो रहीं थी ज्यादा रजिस्ट्री वहां बढ़ा दिए प्रॉपर्टी के दाम, 54 शहरों में प्रॉपर्टी महंगी

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश के 54 जिलों में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट उन लोकेशन पर बढ़ाए गए हैं, जहां अधिक संख्या में रजिस्ट्रियां हो रही थीं.

images (1)भोपाल: मध्यप्रदेश में मकान-दुकान और जमीन खरीदने वालों के लिए काम की खबर है. दरअसल प्रदेश के 54 शहरों में जमीनों के भाव बढ़ा दिए गए हैं. यहां साल में दूसरी बार कलेक्टर गाइडलाइन के दाम संशोधित किए गए हैं. हालांकि अभी भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट बढ़ाने पर तत्कालिक रोक लगा दी गई है. लेकिन अन्य शहरों में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने से लोगों के लिए मकान-दुकान व जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा.

शहर की इन लोकेशन पर बढ़ेंगे दाम

प्रदेश के 54 जिलों में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट उन लोकेशन पर बढ़ाए गए हैं, जहां अधिक संख्या में रजिस्ट्री हो रही थीं. जिन स्थानों पर कलेक्टर गाइडलाइन से अधिक दरों पर रजिस्ट्री हो रही थीं, साथ ही नान एग्रीकल्चर जमीन का इस्तेमाल जिन इलाकों में बढ़ा है वहां रेट बढ़ा दिए गए हैं. जहां जमीनों का कमर्शियल उपयोग शुरु हो गया है, ऐसे स्थानों पर कलेक्टर गाइडलाइन के रेट को संशोधित किया गया है.

2 से 3 प्रतिशत महंगी हो गई प्रापर्टी

बता दें कि प्रदेश के 55 जिलों की 1 लाख 12 हजार लोकेशन पर कलेक्टर गाइडलाइन के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था. जिसमें भोपाल को छोड़कर अन्य जिलों की करीब 3500 लोकेशन पर दाम बढ़ाने की स्वीकृति दे दी गई है. इससे इंदौर की 9 प्रतिशत लोकेशन पर औसतन 3 प्रतिशत, ग्वालियर में 6 प्रतिशत लोकेशन पर 2 प्रतिशत और जबलपुर में 7 प्रतिशत लोकेशन पर 2.50 प्रतिशत दाम बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि वित्त मंत्री की रोक के बाद भोपाल में जमीनों के रेट बढ़ाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. ऐसे में 54 जिलों में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट संशोधित किए गए हैं.

क्रेडाई ने भोपाल में जमीनों के रेट बढ़ाने का किया विरोध

भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन की दर बढ़ाने को लेकर शुरु से ही क्रेडाई भोपाल के सदस्य विरोध जता रहे थे. उनका कहना था कि पहले से ही भोपाल में दूसरे शहरों की अपेक्षा सर्किल रेट में अत्याधिक वृद्धि की गई है. जिससे लोग प्रॉपर्टी में निवेश नहीं कर रहे हैं. लोगों के लिए घर खरीदना चुनौती बन गया है. ऐसे में 3 साल के लिए जमीनों के भाव स्थिर कर दिए जाएं. इन सभी मुद्दों को लेकर क्रेडाई के सदस्यों ने भोपाल सासंद आलोक शर्मा के साथ बुधवार को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की थी. जिसके बाद भोपाल में सर्किल रेट बढ़ाने पर रोक लगा दी गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

MP में जहां हो रहीं थी ज्यादा रजिस्ट्री वहां बढ़ा दिए प्रॉपर्टी के दाम, 54 शहरों में प्रॉपर्टी महंगी

Bhopal, MP

images (1)भोपाल: मध्यप्रदेश में मकान-दुकान और जमीन खरीदने वालों के लिए काम की खबर है. दरअसल प्रदेश के 54 शहरों में जमीनों के भाव बढ़ा दिए गए हैं. यहां साल में दूसरी बार कलेक्टर गाइडलाइन के दाम संशोधित किए गए हैं. हालांकि अभी भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट बढ़ाने पर तत्कालिक रोक लगा दी गई है. लेकिन अन्य शहरों में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने से लोगों के लिए मकान-दुकान व जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा.

शहर की इन लोकेशन पर बढ़ेंगे दाम

प्रदेश के 54 जिलों में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट उन लोकेशन पर बढ़ाए गए हैं, जहां अधिक संख्या में रजिस्ट्री हो रही थीं. जिन स्थानों पर कलेक्टर गाइडलाइन से अधिक दरों पर रजिस्ट्री हो रही थीं, साथ ही नान एग्रीकल्चर जमीन का इस्तेमाल जिन इलाकों में बढ़ा है वहां रेट बढ़ा दिए गए हैं. जहां जमीनों का कमर्शियल उपयोग शुरु हो गया है, ऐसे स्थानों पर कलेक्टर गाइडलाइन के रेट को संशोधित किया गया है.

2 से 3 प्रतिशत महंगी हो गई प्रापर्टी

बता दें कि प्रदेश के 55 जिलों की 1 लाख 12 हजार लोकेशन पर कलेक्टर गाइडलाइन के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था. जिसमें भोपाल को छोड़कर अन्य जिलों की करीब 3500 लोकेशन पर दाम बढ़ाने की स्वीकृति दे दी गई है. इससे इंदौर की 9 प्रतिशत लोकेशन पर औसतन 3 प्रतिशत, ग्वालियर में 6 प्रतिशत लोकेशन पर 2 प्रतिशत और जबलपुर में 7 प्रतिशत लोकेशन पर 2.50 प्रतिशत दाम बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि वित्त मंत्री की रोक के बाद भोपाल में जमीनों के रेट बढ़ाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. ऐसे में 54 जिलों में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट संशोधित किए गए हैं.

क्रेडाई ने भोपाल में जमीनों के रेट बढ़ाने का किया विरोध

भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन की दर बढ़ाने को लेकर शुरु से ही क्रेडाई भोपाल के सदस्य विरोध जता रहे थे. उनका कहना था कि पहले से ही भोपाल में दूसरे शहरों की अपेक्षा सर्किल रेट में अत्याधिक वृद्धि की गई है. जिससे लोग प्रॉपर्टी में निवेश नहीं कर रहे हैं. लोगों के लिए घर खरीदना चुनौती बन गया है. ऐसे में 3 साल के लिए जमीनों के भाव स्थिर कर दिए जाएं. इन सभी मुद्दों को लेकर क्रेडाई के सदस्यों ने भोपाल सासंद आलोक शर्मा के साथ बुधवार को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की थी. जिसके बाद भोपाल में सर्किल रेट बढ़ाने पर रोक लगा दी गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/property-becomes-expensive-in-mp-by-2-to-3-percent/article-2927

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.