भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स 10% बढ़ा, पानी भी महंगा....

BHOPAL, MP

भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत, पानी और ठोस-अपशिष्ट पर 15 प्रतिशत टैक्स की बढ़ोतरी की गई है। इससे भोपाल के पौने 3 लाख नल कनेक्शन और 5.62 लाख प्रॉपर्टी टैक्स उपभोक्ता प्रभावित होंगे। गुरुवार को महापौर मालती राय ने नगर निगम का बजट पेश किया। एमआईसी मेंबर और पार्षदों के साथ सदन में पहुंचीं महापौर सफेद-नीले कलर के झोले में बजट की कॉपी लेकर पहुंचीं। उनके साथ निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी थे।

बजट भाषण के दौरान महापौर ने की ये घोषणाएं

  • भोपाल में सिटी बस के लिए महापौर स्मार्ट पास शुरू किए जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • भोपाल में हेरिटेज प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। इसके लिए बजट में 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • शहर में गीता भवन के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • अमृत-2 योजना के तहत 7 हजार 546 लाख रुपए और व्यवसायिक परिसरों के निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • तालाबों के संरक्षण और संवर्धन के लिए 3 करोड़ रुपए।
  • विसर्जन घाटों के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • पानी की निकासी के लिए नाला-नालियों का निर्माण होगा। इसके लिए 11 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • एनडीआरएफ के तहत नाला-नालियों का निर्माण 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • सड़कों के सुधार के लिए 30 करोड़ रुपए।
  • प्रकाश के लिए 11 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • सौंदर्यीकरण कार्यों को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण के लिए 12 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
  • शालाओं का निर्माण और विकास कार्यों के लिए शिक्षा उपकर मद में 30 करोड़ रुपए का प्रावधान है।
  • निगम कर्मचारियों के कक्षा 10वीं और 12वीं मैरिट प्राप्त करने वाली बालिकाओं व बालकों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार दिए जाएंगे।

मेयर, अध्यक्ष, एमआईसी मेंबर-पार्षदों के लिए यह प्रावधान

  • वार्ड नियोजन निधि के रूप में प्रति वार्ड 50 लाख रुपए के मान से बजट में 42 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • जोन कार्यालय स्तर पर जोन अध्यक्ष निधि प्रति जोन 10 लाख रुपए के मान से 2 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • अध्यक्ष के लिए 5 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
  • एमआईसी मेंबर के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • महापौर के लिए बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

इससे पहले बैठक में निगम कमिश्नर द्वारा पार्षद को हटाने के प्रस्ताव का मुद्दा गरमा गया। पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। ऐसे में महापौर मालती राय ने भी कहा कि किसी पार्षद के खिलाफ शासन को प्रस्ताव भेजने से पहले एमआईसी या परिषद से चर्चा होनी चाहिए।

बैठक में अधिकारियों के व्यवहार और फोन न उठाने की समस्या पर भी नाराजगी जाहिर की गई। बीजेपी पार्षद एक स्वास्थ्य अधिकारी पर भड़क गए। पार्षद पप्पू विलास घाड़गे ने कहा कि एएचओ ने पार्षद के साथ अभद्रता की है और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्षदों ने एक सुर में कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स 10% बढ़ा, पानी भी महंगा....

BHOPAL, MP

भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत, पानी और ठोस-अपशिष्ट पर 15 प्रतिशत टैक्स की बढ़ोतरी की गई है। इससे भोपाल के पौने 3 लाख नल कनेक्शन और 5.62 लाख प्रॉपर्टी टैक्स उपभोक्ता प्रभावित होंगे। गुरुवार को महापौर मालती राय ने नगर निगम का बजट पेश किया। एमआईसी मेंबर और पार्षदों के साथ सदन में पहुंचीं महापौर सफेद-नीले कलर के झोले में बजट की कॉपी लेकर पहुंचीं। उनके साथ निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी थे।

बजट भाषण के दौरान महापौर ने की ये घोषणाएं

  • भोपाल में सिटी बस के लिए महापौर स्मार्ट पास शुरू किए जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • भोपाल में हेरिटेज प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। इसके लिए बजट में 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • शहर में गीता भवन के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • अमृत-2 योजना के तहत 7 हजार 546 लाख रुपए और व्यवसायिक परिसरों के निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • तालाबों के संरक्षण और संवर्धन के लिए 3 करोड़ रुपए।
  • विसर्जन घाटों के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • पानी की निकासी के लिए नाला-नालियों का निर्माण होगा। इसके लिए 11 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • एनडीआरएफ के तहत नाला-नालियों का निर्माण 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • सड़कों के सुधार के लिए 30 करोड़ रुपए।
  • प्रकाश के लिए 11 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • सौंदर्यीकरण कार्यों को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण के लिए 12 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
  • शालाओं का निर्माण और विकास कार्यों के लिए शिक्षा उपकर मद में 30 करोड़ रुपए का प्रावधान है।
  • निगम कर्मचारियों के कक्षा 10वीं और 12वीं मैरिट प्राप्त करने वाली बालिकाओं व बालकों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार दिए जाएंगे।

मेयर, अध्यक्ष, एमआईसी मेंबर-पार्षदों के लिए यह प्रावधान

  • वार्ड नियोजन निधि के रूप में प्रति वार्ड 50 लाख रुपए के मान से बजट में 42 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • जोन कार्यालय स्तर पर जोन अध्यक्ष निधि प्रति जोन 10 लाख रुपए के मान से 2 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • अध्यक्ष के लिए 5 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
  • एमआईसी मेंबर के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • महापौर के लिए बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

इससे पहले बैठक में निगम कमिश्नर द्वारा पार्षद को हटाने के प्रस्ताव का मुद्दा गरमा गया। पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। ऐसे में महापौर मालती राय ने भी कहा कि किसी पार्षद के खिलाफ शासन को प्रस्ताव भेजने से पहले एमआईसी या परिषद से चर्चा होनी चाहिए।

बैठक में अधिकारियों के व्यवहार और फोन न उठाने की समस्या पर भी नाराजगी जाहिर की गई। बीजेपी पार्षद एक स्वास्थ्य अधिकारी पर भड़क गए। पार्षद पप्पू विलास घाड़गे ने कहा कि एएचओ ने पार्षद के साथ अभद्रता की है और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्षदों ने एक सुर में कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/property-tax-10-increased-water-in-bhopal-also-expensive/article-16552

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.